Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार : प्रियंका गांधी

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Priyanka Gandhi, Manali
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मंडी , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख-दर्द बांटा और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देयोरी के भवन को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हिमाचल में परिवार के एक सदस्य के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए स्वजनों के दुःख-दर्द बांटने आई हैं। उनकी कोशिश है कि आपदा के कारण जो समस्याएं लोगों को आई हैं वे जल्द हल हों।प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब मिलजुलकर, एकजुट होकर, एक दूसरे की मदद करके, हाथ थाम कर आगे बढ़ते हुए इस आपदा से उबरेंगे।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि यहां आते समय रास्ते में कुछ महिलाएं उनसे मिलीं तथा उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से श्रमदान करके सड़क बहाली के कार्य में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर आपदा से निपटने की भावना यहां के लोगों की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी उनका परिवार हैं और वे केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश की आवाज उठाएंगी तथा जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में हुए भारी नुकसान पर राजनीति करने के बजाए हिमाचल की उदारतापूर्वक मदद करे ताकि अधिक से अधिक प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके ।उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों ने इस आपदा में दिन-रात मेहनत करके लोगों के बीच जाकर उनका दुःख-दर्द समझा तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में जिन प्रभावितों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हिमाचल सरकार उन्हें अपने संसाधनों से समुचित सुविधा मुहैया कराएगी। जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, डंगे टूटे हैं अथवा पशुधन और फसल को नुकसान पहुंचा है, सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आपदा राहत कोष में उदारता से अंशदान  के लिए प्रदेशवासियों और सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के कठिन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की पीड़ा साझा करने और हिम्मत बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रियंका गांधी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा में केंद्र से उपयुक्त मदद न मिलने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से लोगों की मदद कर रही है। केंद्र सरकार से उचित सहायता मिलती तो लोगों को व्यापक स्तर पर राहत देने में मदद मिलती।पूर्व मंत्री, कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान से अवगत कराया।इस दौरान कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सरकाघाट से पार्टी प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी, वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Priyanka Gandhi , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD