Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट की तैयारियों का प्रमुख सचिव पर्यटन राखी गुप्ता भंडारी ने लिया जायज़ा

टूरिज्म समिट राज्य के विकास में मील पत्थर साबित होगा: राखी गुप्ता भंडारी

DC Mohali, Aashika Jain, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Rakhee Gupta Bhandari, Gurpreet Singh Bhullar, Dilraj Singh Sandhawalia, Varinder Sharma, Bhupinder Singh, Manish Kumar, TPS Phoolka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 09 Sep 2023

Last updated on: Sep 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे पहले टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट की तैयारियों का जायज़ा आज पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति राखी गुप्ता भंडारी द्वारा लिया गया।

एमिटी यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायज़ा लेने के उपरांत सिविल और पुलिस अधिकारियों को हिदायतें जारी करते हुए श्रीमति भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन को विश्व के नक्शे पर लाने के मकसद से यह समिट करवाया जा रहा है और हमारी सबकी यह जि़म्मेदारी है कि यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा हो।   

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुदरत ने हमें ख़ूबसूरत नदियां, पहाड़ और मैदान दिए हैं, जोकि हर एक को अपनी ओर आकर्षित करता है।उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक पर्यटन बहुत बढ़ा-फूला है, अब हमारा लक्ष्य पंजाब के कुदरती सुन्दरता वाले स्थानों को लोगों के सामने पेश करने का है।    

प्रमुख सचिव ने कहा कि पंजाब राज्य का जितना पर्यटन प्रफुल्लित होगा उतना ही राज्य को आर्थिक लाभ भी होगा। इसलिए पंजाब टूरिज्म समिट राज्य के विकास में मील पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि इस समागम की सफलता के लिए हम सबको बतौर सरकारी कर्मचारी होने के साथ-साथ बतौर पंजाबी भी बढ़-चढक़र अपना योगदान देना चाहिए।    

इसके अलावा हमारी यह जि़म्मेदारी बनती है कि इस समिट में शाामिल हो रहे हर एक मेहमान को पंजाब के गौरवमयी आत्थिय परम्पराओं का सुखद एहसास हो सके और वह बार-बार पंजाब घूमने आएं।श्रीमति भंडारी ने समागम स्थान, प्रदर्शनी क्षेत्र और लंच एरिया का भी निरीक्षण किया। 

मीटिंग में अन्यों के अलावा डी.आई.जी. रूपनगर रेंज स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, दिलराज सिंह संधावालिया सचिव, वरिन्दर शर्मा डायरैक्टर पर्यटन, भुपिन्दर सिंह डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब, मनीष कुमार आई.ए.एस., टी.पी.एस. फूल्का आई.ए.एस, श्रीमति आशिका जैन डिप्टी कमिश्नर साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, डॉक्टर सन्दीप गर्ग एस.एस.पी. साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी एवं अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Mohali , Aashika Jain , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Rakhee Gupta Bhandari , Gurpreet Singh Bhullar , Dilraj Singh Sandhawalia , Varinder Sharma , Bhupinder Singh , Manish Kumar , TPS Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD