Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनिल विज के कुशल नेतृत्व में आईजी सिवास कविराज ने अपराध पर शिकंजा कसा : वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य व एडवोकेट वासु रंजन ने भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर आईजी को राधा कृष्ण प्रतिमा व चुनरी देकर सम्मानित किया

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 08 Sep 2023

Last updated on: Sep 08, 2023, 00:00 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य व पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के कॉप्टेड सदस्य एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य अम्बाला रेंज के आईजी पुलिस सिवास कविराज को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई देने पहुंचे व आईजी सिवास कविराज को राधा रानी व भगवान कृष्ण की प्रतिमा व माता ज्वाला जी से आई चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रंजन आजाद, वंश, पारस शर्मा व मनदीप भी मौजूद थे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्य्क्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व व कुशल अगुवाई में हरियाणा पुलिस ने भारत मे नही विश्व मे अपना कद ऊंचा किया है ।

आज हरियाणा पुलिस से अपराध, व अपराधी संगठित अपराध करने वाले दहशत में हैं क्योंकि राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का 2 टूक फरमान अपराधियों, नशा तस्करों व गैंगस्टरों को दिए या तो अपराध छोड़ दो या हरियाणा। वीरेश शांडिल्य ने अम्बाला रेंज के आइजी सिवास कविराज को ईमानदार व अम्बाला रेंज का सिगंम बताया।

उनके नेतृत्व में अम्बाला ,कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में अपराध व नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से काम किया और खाकी का डर पैदा किया और आम आदमी खाकी को अब अपना सुरक्षा कवच समझता है जिसका श्रेय अनिल विज को जाता है ।2019 से पहले हरियाणा की खाकी बदनाम व कमजोर थी लेकिन 2019 में अम्बाला कैंट से अनिल विज छठी बार विधायक बन गृहमंत्री बने और योगी की तरह बुलडोजर बाबा कहने लगे और अपराधियो में एक भय पैदा हुआ और आप जनता में करोना व हाल ही में आई बाढ़ ने पुलिस की इज्जत बनाई इसका श्रेय अनिल विज को जाता है।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज ने 6 महीने पहले आईजी सिवास कविराज को कबूतरबाजों के खिलाफ अहम जिम्मेदारी देते हुए एसआईटी गठित कर कविराज को प्रमुख बनाया था उसके बाद आईजी कविराज ने कबूतरबाजो के खिलाफ शिकंजा कसा व लाखों रुपये की रिकवरी की ।इस पर भी शांडिल्य ने आईजी को बधाई दी और आश्वासन दिया कि उनका विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया हरियाणा पुलिस के साथ है क्योंकि जनता की मदद के बिना अपरधियों व नशा तस्करों की रीढ़ की हड्डी तोड़ी नही जाती।

साथ ही शांडिल्य ने मांग की राष्ट्रीय मार्गो व राज्य मार्गो पर चार पहिया वाहन तेजी से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और फोन सुनते हैं जो रोड पर चलने वाले अन्य लोगो के लिए खतरा है यह बात आईजी सिवास कविराज डीजीपी के संज्ञान में लाएं और शांडिल्य ने मांग की आईजी सिवास कविराज अपनी रेंज अम्बाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में ऐसे गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियां इम्पाउंड की जाए क्योंकि यह लोग अपनी ही नही दूसरे रोड पर चलने वालों की जिंदगियां को खत्म करते हैं।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सिवास कविराज जिस दिन से अम्बाला के आईजी बने है उस दिन के बाद पुलिस, व पब्लिक के संबंध मजबूत हुए हैं। वही शांडिल्य ने कहा पुलिस नूँह में देशद्रोहियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले जो घटना पुलिस,कानून व संविधान पर हमला था। आईजी ने शांडिल्य को आश्वासन दिया कि इन सब बातों पर गभीरता से विभाग कदम उठाएगा।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD