Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन फुटबाल, दौड़ व एथलेटिक्स के मुकाबले रहे दिलचस्प

Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2023, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2023, Khedan Watan Punjab Diyan, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Sep 2023

Last updated on: Sep 07, 2023, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के अंतर्गत दूसरे चरण के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खेल मुकाबले काफी दिलचस्प रहे। फुटबाल, एथलेटिक्स व वालीबाल के मुकाबलों में खिलाडिय़ों लक्ष्य प्राप्ति के लिए खूब पसीना बहाया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लाक भूंगा में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ के अंडर-17 में खालसा कालेज गढ़दीवाला की हरलीन कौर पहले, सरकारी हाई स्कूल दारापुर की दलबीर कौर दूसरे व इसी स्कूल की किरनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। 

लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर का राजा पहले, हरप्रीत सिंह दूसरे व खालसा स्कूल गढ़दीवाला का जश्नप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 100 मीटर अंडर-21 में भूमि पहले, मनिंदरजीत कौर दूसरे व सोनिया तीसरे स्थान पर रही। 

लडक़ों में जय जवान अकादमी का रविंदर कुमार पहले, सरियाला से चैतन्य शैली दूसरे व गढ़दीवाला से दलजीत सिंह तीसरे स्थान  पर रहा। इसके अलावा लडक़ों के 21-30 आयु वर्ग के मुकाबलों में अभिषेक राणा पहले, रितेश सेठी दूसरे व मनवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 

1500 मीटर दौड़ में जसप्रीत सिंह पहले, राजन दूसरे व साजनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में गुरविंदर सिंह पहले, रोहनदीप सिंह दूसरे व मोहम्मद अशरफ तीसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक माहिलपुर लडक़ों के फुटबाल अंडर-17 में माहिलपुर फुटबाल अकादमी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर झंजोवाल को 3-0 से हराया और इसी तरह अंडर-14 के मुकाबलों में मेघोवाल दोआबा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर झंजोवाल को 1-0 से हरा कर जीत हासिल की।

ब्लाक दसूहा के अंडर-17 लडक़ों के फुटबाल के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सगरां पहले जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर-21 में 5000 मीटर दौड़ में किरन कुमारी पहले, मंदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। 

इसी तरह 600 मीटर दौड़ में अनन्या पहले व शिवानी दूसरे स्थान पर रही। वालीबा अंडर-21 में जी.टी.बी दसूहा पहले व सुहरक दूसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक होशियारपुर-1 में वालीबाल मुकाबलों में अंडर-14 में लड़कियों में खेल विभाग के वालीबाल विंग की टीम पहले व विद्या मंदिर स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लडक़ों के अंडर-14 मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल खानपुर सहोता पहले व जी.एम.ए सिटी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-17 लडक़ों में विद्या मंदिर पहले व मछरीवाल क्लब दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में विद्या मंदिर पहले व होशियारपुर वालीबाल क्लब दूसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-21 लडक़ों के वालीबाल मुकाबलों में पिपलावालां पहले व भीखोवाल क्लब दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबलों में विद्या मंदिर विजेता रहा। लडक़ों के अंडर-21-30 में दशमेश क्लब पहले बहिरमपुर पहले व अज्जोवाल क्लब दूसरे स्थान पर रहा।

 

Tags: Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2023 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2023 , Khedan Watan Punjab Diyan , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD