Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरुकता के लिए सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने गांवों के लिए बसों को किया रवाना

Judiciary, District Legal Services Authority, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Sep 2023

Last updated on: Sep 04, 2023, 00:00 IST

जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने 9 सितंबर को जिला व सब-डिविजन स्तर पर लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की गांवों में जागरुकता के लिए पंजाब रोडवेज होशियारपुर के जनरल मैनेजर जसबीर सिंह के सहयोग से गांवों को जाने वाली दो बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। 

यह बसें नए जिला एवं सत्र कोर्ट होशियारपुर से दसूहा, हाजीपुर, बुड्डाबढ़ वाया बागपुर, भीखोवाल, हरियाना, भूंगा, दोसडक़ा, गढ़दीवाला, रंधावा, नंगल, घोगरा, हाजीपुर व होशियारपुर से कूकानेट वाया बागपुर, हरियाना, नीला नलोआ, बसी, जनौड़ी, ढोलवाहा, अतवारापुर, कूकानेट गांवों तक जाएंगे। इसके अलावा एन.जी.ओ सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के जिला प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी के सहयोग से होशियारपुर के लोकल एरिया में आडियो क्लिप के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालतों के लाभ के बारे में प्रचार करने के लिए आटो को रवाना किया गया। 

इसके साथ ही नए जिला एवं सत्र कोर्ट होशियारपुर में हैल्प डैस्क लगाया गया, जिसमें पी.एल.वी की ओर से केसों की तारीखें भुगतने आए व्यक्तियों को लोक अदालत संबंधी जागरुक किया गया व पैंफलेट भी बांटे गए। इस मौके पर पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर जसबीर सिंह, वेलफेयर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व समूह स्टाफ हाजिर था।

 

Tags: Judiciary , District Legal Services Authority , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD