Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जिलों में समाज कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

उपायुक्तों से सभी लंबित पेंशन मामलों को विशेष शिविर आयोजित कर एक सप्ताह में निपटाने को कहा

Jammu, DDC Jammu, Ramesh Kumar, Divisional Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने समाज के वंचित, और कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी उपायों के कार्यान्वयन और समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति आदि के लाभों के विस्तार की प्रक्रिया की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।

मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे एकीकृत सामाजिक सुरक्षा योजना और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत लंबित पेंशन मामलों की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित उपायुक्तों ने मंडलायुक्त को प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या और लंबित आवेदनों के कारणों से अवगत कराया।

मंडलायुक्त ने उपायुक्तों और जिला समाज कल्याण अधिकारियों को सभी लंबित मामलों को एक सप्ताह में निपटाने के लिए गांव और ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए। मंडलायुक्त ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और उपायुक्तों और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एचओआई जल्द से जल्द लंबित मामलों को निपटाएं।

मंडलायुक्त ने जिलों में शिक्षक दिवस मनाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू ने मंडलायुक्त को व्यवस्थाओं से अवगत कराया। बताया गया कि मुख्य समारोह जम्मू में दोपहर 3 बजे से शाम 4ः30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि इसी तरह के समारोह जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने समारोहों में प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया। 

मंडलायुक्त ने उपायुक्तों और सीईओ को सुबह के सत्र में गतिविधियां आयोजित करने का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने उपायुक्तों और सीईओ को जिलों में गांधी जयंती मनाने की योजना बनाने का भी निर्देश दिया बैठक में उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य, महानिदेशक समाज कल्याण विभाग जम्मू विवेक शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अशोक शर्मा, उप निदेशक योजना मुनीश दत्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू, जिला समाज कल्याण अधिकारी जम्मू ममता राजपूत और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे, जबकि उपायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 

Tags: Jammu , DDC Jammu , Ramesh Kumar , Divisional Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD