Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

हरजोत सिंह बैंस द्वारा सुबह की प्रार्थना सभा में आपसी-भाईचारे संबंधी विद्यार्थियों को जागरूक करने के आदेश

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 27 Aug 2023

Last updated on: Aug 27, 2023, 00:00 IST

देश में धार्मिक असहनशीलता के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राज्य के स्कूलों में रोज़ाना की सुबह की सभा में आपसी-भाईचारे सम्बन्धी बच्चों को जागरूक करने के आदेश दिए हैं।  

उत्तर प्रदेश के एक निजी स्कूल में घटी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए स. बैंस ने कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता को ख़तरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब तो पहले ही गुरू साहिबानों द्वारा दिखाए गए आपसी-भाईचारे के मार्ग पर चलता है, परंतु फिर भी सोशल मीडिया और अन्य संचार साधनों के प्रभाव के कारण हमारे बच्चों में धार्मिक असहनशीलता न पैदा हो जाए, इसको रोकने के लिए पंजाब राज्य के स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान अलग-अलग धर्मों की अच्छी बातों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने और सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा देने के लिए जागरूक करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला राज्य में धार्मिक सौहार्द्य को और अधिक बढ़ाने में मददगार साबित होगा और आपसी-भाईचारे एवं एकता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।  

उन्होंने इस सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों को हिदायतें जारी करने के भी आदेश दिए हैं।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD