Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत ई कार्ड बनवाने के लिए लोगों को लुधियाना दक्षिण की एम एल ए छीना की ओर से अपील

लुधियाना दक्षिण में स्थित पार्टी के मुख्य दफ्तर में विशेष कैंप लगाकर बनाए जा रहे ई-कार्ड: एम एल ए छीना

Rajinder Pal Kaur Chhina, Rajinder Pal Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 26 Aug 2023

Last updated on: Aug 26, 2023, 00:00 IST

विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण, आज यहां विधायक श्रीमती राजिंदर पाल कौर छीना की ओर से सरकारी स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विशेष तौर पर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत ई कार्ड बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के निवासियों को अपील की गई। 

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए पार्टी दफ्तर में इस स्कीम के दस्तावेज पूरे करने के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, साथ में लोगो को स्कीम के तहत जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक छीना ने कहा के इस स्कीम के तहत हर लाभार्थी के परिवार को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी, उन्होंने कहा कि 900 से ज्यादा अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है, जिनमें कई सरकारी और गैर सरकारी नामवार अस्पताल भी सूची में शामिल हैं। 

विधायक श्रीमती राजिंदरपाल कौर छीना ने बातचीत करते हुए कहा कि अक्सर ही लोग प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने जाते हैं, उनको इन सरकारी स्कीमों के बारे में जानकारी नहीं होती, उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का ई कार्ड बनवाने के साथ उनको कई प्राइवेट अस्पतालों में भी 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होती है। 

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ही अपने डॉक्यूमेंट पूरे ना होने की वजह से ऐसी सरकारी स्कीम से वंचित रह जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिए उनकी ओर से विशेष हेल्प डेस्क तैयार किया गया है। यह हेल्प डेस्क सिर्फ आयुष्मान सेहत बीमा योजना ही नहीं बल्कि अन्य सरकारी स्कीमों के बारे में भी क्षेत्र के लोगों को दे रहा है और उनकी हर संभव मदद भी करेगा।

 

Tags: Rajinder Pal Kaur Chhina , Rajinder Pal Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD