Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रशासन ने मानी मांगे, कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा की हुयी जीत, भूख हड़ताल की गयी समाप्त : ऐम.पी.जस्सर

Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates, MP Jassar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 21 Aug 2023

Last updated on: Aug 21, 2023, 00:00 IST

बीते दिन प्रशासन द्वारा कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चे की जाएज़ मांगों को हरी झंडी दे दी गयी है। ऐम.पी. जस्सर वरिष्ठ उपाध्यक्श पंजाब यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल और गोल्डन हट के राम सिंह राणा  दोनों द्वारा मिलकर अन-पानी के पहले निवाले के साथ पिछले 11 दिनो से निरंतर चल रही भूख़ हड़ताल पर बैठे इंदरजीत सिंह मान अध्यक्ष चंडीगढ़ आजाद टैक्सी यूनियन और अमनदीप सिंह अध्यक्ष कोस्वा ट्राई सिटी की भूख हड़ताल खत्म करवायी गयी । 

इस अवसर पर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह मान एवं अध्यक्ष अमनदीप सिंह एवं समस्त कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चे की तरफ़ से समाज सेवी ऐम.पी.जस्सर और राम सिंह राणा का मोर्चे को सफल करने, हर सम्भव मदद करने, उनकी जाएज़ माँगो को प्रशासन तक पोहचाने, मनवाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के लिए और मोर्चे का खुल कर साथ देने के लिए पूरे मोर्चे द्वारा खुले दिल से धन्यवाद किया गया, और साथ ही सारे मोर्चे की तरफ़ से बड़े ही आदर सम्मान से सरोपा पहनाकर दिल से धन्यावाद किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एम.पी. जस्सर ने मानवता जिंदाबाद का नारा लगाकर सभी प्रबंधको और पूरे मोर्चे को हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ईमानदार सोच, सच्चे इरादे और एकता, हमेशा जीत से सम्मानित की जाती आ रही है । 

इस अवसर पर राम सिंह राणा ने गोल्डन हट की ओर से सभी ड्राइवर भाई चारे का भी धन्यवाद किया और सभी ड्राइवर समुदाय का गोल्डन हट की और से खुला स्वागत, मुफ्त भोजन और मुफ्त बीमा का वादा किया। इस मौके पर राम सिंह राणा ने समाज सेवी अध्यक्ष ऐम.पी.जस्सर को सरोपा पहनाकर सनमानित किया और सदैव ही समाज सेवी भाई चारे को अपने साथ लेकर चलने का वादा किया। 

इस अवसर पर शुक्रिया अदा करते हुए ऐम.पी.जस्सर ने सभी समाज सेवी भाई चारे को मिलकर एक साथ चलने के लिए कहा ताकि वे सभी पंजाब को और देश को एक सही दिशा में ले जा सकें और वे सभी मिलकर, फिर से एक खुशहाल और हरे भरे समाज का निर्माण कर सकें। जस्सर जी और राणा जी को मोर्चे के सभी परबंधको और ओहदेदारों ने मिलकर धन्यवाद किया और सदा ही उनके साथ चलने का वाहदा भी किया ।

 

Tags: Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates , MP Jassar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD