Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य निवासियों को साफ़ सुथरा और सेहतमंद वातावरण देने के लिए प्रयत्नशील

जिम्पा द्वारा एम. सेवा फिकल सलज्ज मैनेजमेंट पोर्टल की शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Fauja Singh Sarari, Ferozepur, Ranbir Singh Bhullar, Rajnish Dahiya, Naresh Kataria, D.K. Tiwari,  Muhammad Ishfaq
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा आनलाइन माध्यम के द्वारा फ़िरोज़पुर से एम. सेवा फिकल सलज्ज मैनेजमेंट पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत ई-गोव फाउंडेशन के सहयोग से पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में मानवीय मल/सैपटिक टैंकों की गाद के प्रबंधन ( फिकल सलज्ज और सेपटेज प्रबंधन) को लागू किया जायेगा। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के नागरिकों को साफ़ सुथरा और सेहतमंद वातावरण देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

जिम्पा ने जानकारी देते हुये बताया कि इस पोर्टल पर रियल-टाईम डाटा उपलब्ध होता है जिससे मल के प्रबंधन की प्रक्रिया की निगरानी में मदद मिलती है। इस पोर्टल को स्थानीय निकाय विभाग और जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के द्वारा आपसी तालमेल से मूलभूत रूप से पंजाब के 4 ज़िलों एस. ए. एस नगर मोहाली, रूपनगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बतौर पायलट प्रोजैक्ट लांच किया जायेगा। इस पायलट प्रोजैक्ट के अंतर्गत 171 गाँवों के 40,980 घरों को कवर किया जायेगा जिसका फ़ायदा करीब 2 लाख लोगों को होगा।

उन्होंने बताया कि एम सेवा फिकल सलज्ज मैनेजमेंट पोर्टल से कोई भी नागरिक इस पोर्टल के द्वारा अपना सैपटिक टैंक खाली करवाने की सुविधा घर बैठे प्राप्त कर सकेगा। सैपिटक टैंकों की गाद का सही प्रबंधन होने से वातावरण साफ़-सुथरा रहेगा जिससे लोगों की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इससे प्राईवेट संस्थान भी आगे आऐंगे।

ज़िक्रयोग्य है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आपरेटर यह प्रमाणित करने के योग्य होगा कि घरों से इकट्ठी की गई सैपटिक टैंकों की गाद और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुँची गाद की मात्रा में कोई अंतर नहीं है और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस प्रक्रिया के दौरान गाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के इलावा कहीं भी न फेंकी जाये। इसके इलावा इस पोर्टल के द्वारा राज्य स्तर पर यह देखा जा सकेगा कि किस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर कितनी गाद आ रही है। लोगों की इस सुविधा के बारे फीडबैक भी पता लगाई जा सकेगी।

इस मौके पर फ़िरोज़पुर शहरी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, फ़िरोज़पुर ग्रामीण के विधायक रजनीश दहिया, गुरूहरसहाए के विधायक फौजा सिंह सरारी, ज़ीरा के विधायक नरेश कटारिया, जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रिंसिपल सचिव डी. के. तिवारी, विभाग प्रमुख मुहम्मद इशफाक, डिप्टी कमिशनर राजेश धीमान और ज़िला पुलिस प्रमुख दीपक हिलौरी उपस्थित थे जबकि भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग की निदेशक डा. अनुपमा आन लाईन माध्यम के द्वारा जुड़े।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Fauja Singh Sarari , Ferozepur , Ranbir Singh Bhullar , Rajnish Dahiya , Naresh Kataria , D.K. Tiwari , Muhammad Ishfaq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD