Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार का लोगों को उनके द्वार स्वास्थ्य एवं कल्याण सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम : बलकार सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने राऊवाली में आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aam Aadmi Clinic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राऊवाली (जालंधर) , 14 Aug 2023

Last updated on: Aug 14, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए है। पहले जिले में 38 आम आदमी क्लीनिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे थे और 17 और आम आदमी क्लीनिक खुलने से जिले में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

गांव राऊवाली में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 583 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चलाए जा रहे है तथा 76 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरूआत की गई है। 

इन क्लीनिकों में लोगों को 80 तरह की दवाइयां मुफ्त दी जा रही है और 38 तरह के टैस्ट भी मुफ्त किए जा रहे है। बता दें कि जालंधर जिले में आम आदमी क्लीनिक से अब तक 2.5 लाख लोग लाभान्वित हो चुके है। उन्होंने कहा कि बढिया स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर स्वास्थ्य सुविधाओं में ढांचागत सुधार लाना सरकार का क्रांतिकारी कदम है।

इससे जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी और बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों का बोझ भी कम होगा और मरीजों का समय भी बचेगा। उन्होंने इस मौके पर मौजूद स्टाफ को अपना काम लगन से करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने संबोधन में सभी से कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दें।

इन आम आदमी क्लीनिकों में एक मैडीकल अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन की नियुक्ति की गई है। आम आदमी क्लीनिक में ओपीडी सेवाओं के इलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, टीकाकरण सुविधाएं, परिवार नियोजन सेवाएं, मैडीकल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके इलावा इन आम आदमी क्लीनिक में मरीजों का आनलाइन रिकार्ड भी रखा जाएगा।

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aam Aadmi Clinic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD