Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"हमारा तिरंगा हमारा गौरव है" : जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसदों के साथ 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाई

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Piyush Goyal, Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, Anurag Singh Thakur, Gajendra Singh Shekhawat, Meenakshi Lekhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2023

Last updated on: Aug 11, 2023, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि "हमारा तिरंगा हमारा गौरव है"। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस विशिष्‍ट बाइक रैली में कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। इस रैली में भाग लेने वाले सांसदों के उत्साह और प्रसन्‍नता की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त की कि इस तरह के आयोजनों से संसद में टकराव कम होगा।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने सभी से भारतीय होने पर गर्व करने और सदैव राष्ट्र को पहले रखने का भी आह्वान किया। भारत द्वारा सभी क्षेत्रों में की गई शानदार प्रगति का उल्‍लेख करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि हमें इस तरह काम करना है और अपने युवाओं का इस तरह से मार्गदर्शन करना चाहिए कि 2047 में, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो हमारा स्‍थान वैश्विक मंच पर शीर्ष पर हो।

उपराष्ट्रपति ने यह भी रेखांकित किया कि आज स्वतंत्रता सेनानियों और संस्थापकों के बलिदान तथा योगदान को मान्‍यता देने और स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने प्रत्येक भारतीय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि राष्ट्रीय ध्वज, जो हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है, वह हमेशा ऊंचा लहराए। उपराष्ट्रपति ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान और बाइक-रैली के सफल आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल, संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Piyush Goyal , Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , Anurag Singh Thakur , Gajendra Singh Shekhawat , Meenakshi Lekhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD