Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पटियाला और संगरूर जि़लों के विकास कार्यों का जायज़ा लिया

सम्बन्धित अधिकारियों को चल रहे विकास कार्य निर्धारित समय के अंदर और गुणवत्ता के मापदण्डों के अनुसार मुकम्मल करने के दिए निर्देश

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr. Balbir Singh, Harmeet Singh Pathanmajra, Barinder Kumar Goyal,Gurlal Ghanaur, Ajit Pal Singh Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2023

Last updated on: Aug 10, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने आज गुरूवार को म्यूनिसीपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में जि़ला पटियाला और संगरूर में आने वाली नगर निगम, पटियाला, नगर कौंसल/ नगर पंचायत सन्नौर, घन्नौर, घग्गा, देवीगढ़, संगरूर, चीमा, मुनक, दिढ़बा और खन्नौरी के विकास कार्यों सम्बन्धी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह की हाजिऱी में समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को चल रहे विकास कार्य निर्धारित समय के अंदर और गुणवत्ता के मापदण्डों के अनुसार मुकम्मल करने के दिए निर्देश दिए।  

स. बलकार सिंह ने अधिकारियों से अमृत और स्वच्छ भारत मिशन अधीन प्रगति अधीन प्रोजैक्टों और नई ग्रांटों के साथ चलने वाले विकास कार्यों सम्बन्धी विस्तार सहित चर्चा की और अधिकारियों को कहा कि वह निजी रूचि लेकर युद्ध स्तर पर इन कार्यों को मुकम्मल करें। उन्होंने नगर निगम, नगर कौंसल/नगर पंचायत के अधिकारियों को कहा कि वह अपने हलके के विधायकों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विकास कार्यों की प्रगति की समूची जानकारी साझा करनी सुनिश्चित बनाई जाए।  

स्थानीय निकाय मंत्री ने सीवरेज बोर्ड और नगर निगम/नगर कौंसिल के अधिकारियों को कहा कि वह जि़ला प्रशासन के साथ तालमेल करके सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमैंट प्लांट के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त जगहें चिन्हित करें।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह यत्नशील है। 

इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सीवरेज की सफ़ाई के लिए और अन्य कार्यों के लिए जो भी ज़रूरी मशीनरी की ज़रूरत हो वह खरीद ली जाए, जिससे नगर निगम, नगर कौंसलों/नगर पंचायतों के कार्यों को सचारू ढंग से चलाने में कोई दिक्कत पेश न आए। 

उन्होंने इस बात की ओर भी ज़ोर दिया कि समय-समय पर सीवरेज की सफ़ाई करनी सुनिश्चित बनाई जाए, जिससे सीवरेज की पाईपें ब्लॉक न हों। स. बलकार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमारी सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।  

इस मौके पर विधायक श्री हरमीत सिंह पठानमाजरा, श्री बरिन्दर कुमार गोयल, श्री गुरलाल घन्नौर और अजीत पाल सिंह कोहली के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा, पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता बोर्ड के सी.ई.ओ. श्री मालविन्दर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर श्री ऊमा शंकर गुप्ता, म्युनिसिपल कमिश्नर, पटियाला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पटियाला, संगरूर, मुख्य दफ़्तर के सभी मुख्य इंजीनियर, नगर निगम, नगर कौंसलों/नगर पंचायतों के कार्य साधक अफ़सर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr. Balbir Singh , Harmeet Singh Pathanmajra , Barinder Kumar Goyal , Gurlal Ghanaur , Ajit Pal Singh Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD