Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब में चल रहे ग़ैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों पर सख़्त कार्रवाई करेंगे : कुलदीप सिंह धालीवाल

समूह जिलों में कार्यशील ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों की चैकिंग 10 सितम्बर तक मुकम्मल करने के आदेश दिए

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Aug 2023

Last updated on: Aug 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में ग़ैर कानूनी ढंग से काम कर रहे ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों पर सख़्त कार्रवाई अमल में लाएगी। यह जानकारी देते हुये पंजाब के एन. आर. आई. मामले और शासन सुधार मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने समूह जिलों में लायसेंसों और अन्य ज़रूरी मंजूरियां आदि की चैकिंग जारी है। 

स. धालीवाल ने विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ एन. आर. आईज़ से सम्बन्धित मामलों की रिविऊ मीटिंग बाद में बताया कि अब तक 7179 ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों की जानकारी एकत्रित की गई है, जिनमें से 3547 की चैकिंग जिलों की टीमों से तरफ की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान 271 संस्थाएं ग़ैर कानूनी पायी गई हैं और 25 पर एफ. आर. आई. दर्ज की गई है। 

उन्होंने बताया कि एन. आर. आई मिलनी समागमों के दौरान प्राप्त कुल 609 शिकायतों में से 588 का निपटारा हो चुका है और बकाया 21 मामले कार्रवाई अधीन हैं। स. धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और अन्य अलग-अलग मामलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने समूह जिलों में तैनात एस. डी. एम. कम एन. आर. आई. नोडल अफसरों को सम्बन्धित जिलों में कार्यशील ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों आदि की चैकिंग 10 सितम्बर तक मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं, एजेंसियाँ सही तरीके से यानि कानून और निर्धारित शर्तों के अंतर्गत काम करने की इच्छुक हैं, उनको निर्धारित शर्तें पूरी करने का मौका दिया जायेगा। 

एन. आर. आई. मंत्री ने जिलों में तैनात नोडल अफसरों को हिदायत देते हुये कहा कि विभाग की तरफ से एन. आर. आईज़ से सम्बन्धित जो भी मामले उनको भेजे जाते हैं, को हल करवाने के लिए पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाया जाये। 

इस मौके पर प्रमुख सचिव एन. आर. आई. मामले विभाग श्री दिलीप कुमार, ए. डी. जी. पी. एन. आर. आई. श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, ए. आई. जी. मुख्य दफ़्तर एन. आर. आई. श्री अजिन्दर सिंह, सचिव एन. आर. आई. श्रीमती कमलजीत कौर बराड़, अधिक सचिव एन. आर. आई. श्री परमजीत सिंह के इलावा अलग-अलग जिलों में तैनात एन. आर. आई. नोडल अफ़सर उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD