Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को जिला करनाल के गांव सालवन से शुरू हुई और उपलाना अड्डा से होते हुए गांव जलमाना पहुंची

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कैद काट ली, परंतु आप की दी हुई पगड़ी किसी के दरबार में जाकर नहीं रखी: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 05 Aug 2023

Last updated on: Aug 05, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 154वें दिन जिला करनाल के हलका असंध के गांव सालवन से शुरू हुई और पफडाना, दूपेडी, असंध, रोड़ धर्मशाला, जयसिंहपुरा, जबाला और उपलाना अड्डा से होते हुए गांव जलमाना पहुंची। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। 

इनेलो नेता ने गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान लोगों का इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा और सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। 

इस दौरान किसान मोर्चा के लोगों ने भी अभय चौटाला से मुलाकात की और किसानों के प्रति आवाज बुलंद करने पर उनका धन्यवाद किया। असंध बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इनेलो नेता से मुलाकात की। अपने संबोधन में अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार ने चौ. ओम प्रकाश चौटाला को एक साजिश के तहत कैद करवा दी। 

जिनको नौकरी दी वो तो प्रमोशन पा गए और उनकी एवज मे चौटाला साहब ने 10 साल की सजा काटी। हुड्डा के कार्य काल में सरकारी नौकरी लगे बहुत से लोगों को गलत भर्ती के कारण कोर्ट ने हटा दिया। 

लेकिन चौटाला साहब के भर्ती किए हुए एक व्यक्ति को भी कोर्ट द्वारा नहीं हटाया गया। वहीं भाजपा गठबंधन सरकार का तो यह हाल है कि लगभग सभी सरकारी नौकरियों में धांधली करके गलत भर्ती कर रहे हैं जो कोर्ट में जाते ही रद्द हो रही हैं।

इनेलो नेता ने बताया कि 2014 में देश और प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने फोन करके कहा कि चौटाला साहब से कहो कि वो एक बार प्रधानमंत्री से मिलकर बात कर लें। उनका संदेश लेकर जब वे चौटाला साहब के पास गए और उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने से बड़ी राहत मिल जाएगी। 

तब चौटाला साहब ने यह कह कर मना कर दिया कि उन्होंने कौन सा कत्ल किया है, उन्होंने तो पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दी है और कहा कि जब उन्होंने कोई गलत काम ही नहीं किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की क्या जरूरत है, उन्हें कोर्ट पर पूर भरोसा है। चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने कैद काट ली परंतु आप की दी हुई पगड़ी किसी के दरबार में जाकर नहीं रखी। 

अभय ङ्क्षसंह ने एक बार फिर से दावा किया कि इनेलो की सरकार बनने के बाद हर घर से एक पढ़े-लिखे, चाहे वो लडक़ा हो या लडक़ी, को नौकरी देंगे उसके लिए चाहे 100 बरस की कैद क्यों न हो जाए। अभय चौटाला ने कहा कि जहां भाजपा गठबंधन सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, लूट, भ्रष्टाचार, घोटालों और लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी वहीं लोगों को दिखाई दे रहा है कि कांगे्रस में भारी गुटबाजी है और उनकी यह लड़ाई अब सडक़ों पर आ चुकी हैं। 

सभा में उपस्थित लोगों ने अभय सिंह चौटाला की बात का दोनों हाथों को उठाकर समर्थन किया और भविष्य में इनेलो का साथ देने और भाजपा और कांग्रेस को वोट न देने का निर्णय लिया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD