Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वो जब याद आए, बहुत याद आए- सदाबहार फनकार मोहम्मद रफी की बरसी के मौके पर संगीतमयी समागम के दौरान कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Music, Mohammad Rafi, Mohammad Rafi Cultural Charitable Society Hoshiarpur, Civil Surgeon Dr. Balwinder Kumar Dumana, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

संगीतमयी दुनिया के सदाबहार के दरवेश फनकार मोहम्मद रफी की 43वीं बरसी के मौके पर मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर की ओर से प्ले वे माडल स्कूल के सहयोग से संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम करवाया गया। समागम की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह ने की जबकि सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, जिला खोज अधिकारी डा. जसवंत राय विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर कलाकारों के अलावा बड़ी गिनती में संगीत प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, नौजवानों व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 

मोहम्मद रफी सोसायटी के समूह सदस्यों की ओर से मुख्य मेहमान सहित गणमान्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य मेहमान व अन्य गणमान्यों ने मोहम्मद रफी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की।

मुख्य मेहमान सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा ने सोसायटी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगीत जगत के सिरमौर फनकार व सिंबल आफ म्यूजिक मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज से सर्वपक्षीय संगीत की बुलंदिया स्थापित कर दुनिाया को नायाब संगीत खजाना प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि पंजाब के जन्मे मोहम्मद रफी ने बेमिसाल फनकारी से पंजाब व देश का नाम दुनिया में बुलंद किया। 

उन्होंने कहा कि मोहम्मद रफी एक नेक व मुकम्मल इंसान के तौर पर भी दुनिया के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने भी विचार पेश करते हुए कहा कि कलाकारों के लिए मोहम्मद रफी संगीत का एक कीमती महाकोष साबित हुए हैं।

सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि की संगीत व सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सोसायटी के संस्थापक गुलजार सिंह कालकट ने मोहम्मद रफी के संगीतमयी सफर के बारे में जानकारी दी व प्रबंधक डा. हरजिंदर सिंह ओबराय ने स्टेज सचिव की कारवाई बाखूबी निभाई। 

शानदार व संगीतमयी कार्यक्रम के दौरान रफी सोसायटी के म्यूजिक डायरेक्टर प्रो. हरजिंदर अमन, प्रो. बलराज, डेजी राय, नरिंदर पुखराज, जी.एस. कालकट, डा. अशोक सुमन, अजय राम, सुखदेव सिंह, डा. ओबराय ने मोहम्मद रफी के अनमोल नगमे पेश कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य मेहमान की ओर से कलाकारों व गणमान्यों को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर पूर्व एस.एम.ओ डा. मनोहर लाल जौली, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमा, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह टाटरा, एडवोकेट जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, सुखचैन राय, प्रो. पंकज शर्मा, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, उपाध्यक्ष हंस राज, डा. तीर्थ सिंह, जे.एस जौहल व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Music , Mohammad Rafi , Mohammad Rafi Cultural Charitable Society Hoshiarpur , Civil Surgeon Dr. Balwinder Kumar Dumana , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD