Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ

Arjun Ram Meghwal,  Union Minister of State for Culture, Law & Justice, and Parliamentary Affairs, Bharatiya Janata Party, BJP, Meenakashi Lekhi, Sadhvi Niranjan Jyoti, Shobha Karandlaje
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2023

Last updated on: Jul 28, 2023, 00:00 IST

केन्द्रीय संस्कृति, विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल शाम नई दिल्ली के कुतुबमीनार परिसर में ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के वर्चुअल पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्कृति एवं विदेश मंत्री राज्‍य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित थीं। 

‘मेरा गांव मेरी धरोहर’, एक वर्चुअल संग्रहालय है जो भारत के 6.5 लाख से अधिक गांवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करता है और इसे 27 जुलाई 2023 को कुतुबमीनार में एक भव्य शुभारंभ समारोह के दौरान जनता के लिए लाइव किया गया। इसके शुभारंभ के बाद से, वेबसाइट को लगभग 32,000 विज़िट हासिल हुई हैं। 

इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि गांवों से संबंधित सूचनाओं को एकीकृत करने के उद्देश्य से इस वर्चुअल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ भारत की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवन को व्यक्त करने का एक बेहद ही सकारात्मक तरीका है। केन्द्रीय संस्कृति एवं विदेश मंत्री राज्‍य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह मंच इस बात का एक उत्कृष्ट उदहारण है कि हम कैसे अपनी समृद्ध संस्कृति और गांवों की विरासत को देशभर के लोगों एवं युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते हैं। 

केन्द्रीय मंत्रीगण श्री अर्जुन राम मेघवाल, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने वाले कलाकारों, ग्रामीणों एवं कारीगरों से बातचीत की। इस दौरान श्री मेघवाल और मीनाक्षी लेखी ने बायोस्कोप एवं कठपुतली के प्रदर्शन का आनंद लिया। श्रीमती लेखी ने कार्यक्रम स्थल पर इस अवसर का उपयोग कठपुतली कला में अपने कौशल को निखारने में भी किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देशभर के 70 विभिन्न गांवों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1000 से अधिक ग्रामीणों के साथ-साथ दस स्कूलों के 900 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस जीवंत वातावरण ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम की सामूहिक भावना को दर्शाया।

आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं थीं। सेंसर-आधारित प्रौद्योगिकी के एकीकरण के साथ, सभी आगंतुक एक ‘साइकिल मैराथन’ में शामिल हुए। यह मैराथन में उन्हें कई गांवों से होते हुए एक आभासी यात्रा पर ले गया और उनके सामने ग्रामीण जीवन से संबंधित एक अनूठा दृष्टिकोण पेश किया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में एक ‘डिजिटल विलेज ट्रिविया’ और संवादात्मक पहेली वाला गेम भी शामिल था।

इस अवसर पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो का प्रीमियर हुआ, जिसमें देशभर के गांवों की मनोरम कहानियों के माध्यम से भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। यह शो अब रोजाना रात 8:15 बजे दर्शकों के मनोरंजन के लिए खुलेगा और निःशुल्क होगा। इस प्रोजेक्शन मैपिंग शो की सामग्री लगातार विकसित होगी, जिसमें नई और रोमांचक कहानियां शामिल की जाएंगी। 

इसके अतिरिक्त, दर्शक mgmd.gov.in/show पोर्टल के माध्यम से इस शो के लिए सिंक्रोनाइज़्ड ऑडियो तक पहुंच सकेंगे, जिससे लोगों के लिए छतों और बालकनियों जैसे आस-पास के स्थानों से इसे देखना सुविधाजनक हो जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन और आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम आगंतुकों के लिए एक दृश्य एवं संवेदी अनुभव प्रदान करने वाला साबित हुआ, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति से संबंधित चित्रपट में पूरी तरह से मग्न होने का मौका मिला।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Union Minister of State for Culture , Law & Justice , and Parliamentary Affairs , Bharatiya Janata Party , BJP , Meenakashi Lekhi , Sadhvi Niranjan Jyoti , Shobha Karandlaje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD