Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ट्राइडेंट स्टालियंस का वॉरियर्स जैसा प्रदर्शन

अंतिम गेंद तक चले सेमीफाइनल मैच में ब्लास्टर्स जीते, कार्तिक शर्मा और शहबाज सिंह की आतिशी पारी

Sports News, Cricket, Trident Stallions,  BV Blasters, Sher e Punjab T20 Cup, IS Bindra Stadium, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 28 Jul 2023

Last updated on: Jul 28, 2023, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में युवाओं से सजी ट्राइडेंट स्टालियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और वे वॉरियर्स की तरह लड़े। हार के साथ कप का आगाज करने वाली ट्राइडेंट स्टालियंस टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन यहां बेहद करीबी मैच में वे ब्लास्टर्स से हार गए। 

ट्राइडेंट ने 11 ओवर में 133/7 रन जोड़े और जवाब में ब्लास्टर्स ने 11 ओवर में 134/5 रन बनाए। बारिश के चलते मैच को सिर्फ 11-11 ओवर का ही खेला गया।

आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले मैच में ब्लास्टर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका फैसला आगाज में सही लगा और ट्राइडेंट के 3 अहम बल्लेबाज 10 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। 

टीम ने 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। कार्तिक शर्मा ने एक छोर से रन बटोरे और उनका साथ दूसरी ओर से शहबाज सिंह संधू ने दिया। दोनों ने ट्राइडेंट को खतरे से निकाला। कार्तिक शर्मा ने 29 गेंद पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। 

वहीं, शहबाज सिंह ने 19 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 43 रन जोड़े। दोनों की बदौलत टीम ने 11 ओवर में 133/7 रन बनाए। कृष ने 2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में उतरे ब्लास्टर्स को ट्राइडेंट ने रन बनाने का मौका नहीं दिया। उनके टॉप 3 बल्लेबाज भी 10 का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

इसके बाद सहज ने 21 गेंद पर नाबाद 35 रन की पारी खेली और कमलजीत ने 11 गेंद पर 25 रन जोड़े। सुखदीप ने 15 गेंद पर 38 रन जोड़े और मैच को पलट दिया। 

ट्राइडेंट की ओर से साहिल खान ने 2 विकेट झटके। आर्यमान सिंह, हर्षदीप सिंह और शहबाज सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Trident Stallions , BV Blasters , Sher e Punjab T20 Cup , IS Bindra Stadium , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD