Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

अपने कामकाजी समय से कुछ वक्त निकाल कर उसे शोषित वर्ग या सुविधाओं से वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित करें: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने विधि विद्यार्थियों से आग्रह किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक (ओडिशा) , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 जुलाई, 2023 को) कटक स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भाग लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व योग्य अधिवक्ताओं ने किया था। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में उस पीढ़ी के वकील राष्ट्र के लिए बलिदान करने की भावना से ओत-प्रोत होते थे। 

मधु-बैरिस्टर के नाम से प्रसिद्ध उत्कल गौरव मधुसूदन दास को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जयंती को ओडिशा में 'अधिवक्ता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों के लिए, 'महात्मा गांधी' और 'मधु-बैरिस्टर' भारत में स्वाधीनता की लड़ाई के दो सबसे सम्मानित प्रतीक हैं। उनके जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अधिवक्ताओं ने एक प्रगतिशील और एकजुट समाज के निर्माण के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखा था।

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से संवैधानिक आदर्शों के पालन में दृढ़ प्रतिज्ञ रहने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की प्राथमिकताओं के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अपना योगदान देने के लिए जागरूक होकर प्रयास भी करने चाहिए।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के आदर्श वाक्य 'सत्ये स्थितो धर्मः' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस वाक्य का अर्थ है 'धर्म दृढ़तापूर्वक सत्य या वास्तविकता में निहित है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि प्राचीन भारत में न्यायालयों का वर्णन करने के लिए सदैव दो शब्द प्रयोग किए जाते थे, 'धर्मसभा' और 'धर्माधिकार'। आज के आधुनिक भारत के लिए हमारा धर्म भारत के संविधान में निहित है, जो देश का सर्वोच्च कानून है। 

उन्होंने कहा कि आज उत्तीर्ण होने वाले युवा विद्यार्थियों सहित संपूर्ण कानूनी समुदाय को संविधान को अपने पवित्र ग्रंथ के रूप में मानना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं सहित हमारे देश की जनता के कमजोर वर्गों को समान अवसर और सम्मान देना प्रत्येक भारतीय के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जो देश के ऐसे नागरिकों की सहायता करने की स्थिति में है। 

उन्होंने कहा कि देश के शोषित एवं वंचित साथी नागरिकों की एक बहुत बड़ी आबादी को अपने हक तथा अधिकारों के बारे में जानकारी भी नहीं है और न ही उनके पास राहत अथवा न्याय पाने के लिए अदालत में जाने के साधन सुलभ हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने विद्यार्थियों को उनका कर्तव्य-बोध कराते हुए कहा कि वे अपने कामकाजी समय से कुछ वक्त निकाल कर उसे शोषित वर्ग या सुविधाओं से वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित करें। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का कम से कम एक छोटा हिस्सा वास्तविक करुणा की भावना के साथ गरीबों 

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD