Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधानसभा हलका सुनाम को विकास और सुविधाओं के मामले में अग्रणी बनाएंगे : अमन अरोड़ा

8 गांवों में विकास कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की ग्रांटें बांटी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sunam, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम/संगरूर , 23 Jul 2023

Last updated on: Jul 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विधान सभा क्षेत्र सुनाम के सर्वांगीण विकास के लिए उदारतापूर्वक ग्रांट जारी कर रही है ताकि किसी भी गांव, कस्बे या शहर में लोगों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।  यह विचार पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज हलके के 8 गांवों में करीब 5 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि वितरित करते हुए व्यक्त किये।  उन्होंने कहा कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र को सुविधाओं और विकास के मामले में अग्रणी बनाया जाएगा।

अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांव साहोके में 1.35 करोड़ रुपये, बुगर में 90.64 लाख रुपये, रत्तोके में 1.27 करोड़ रुपये और तकीपुर में वाटर वर्क्स के लिए 69.34 लाख रुपये जारी किए।

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रांट के उपयोग में हेरा फेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि यह लोगों का पैसा है और इसका उपयोग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अच्छी गुणवत्ता वाले कार्य करने के लिए किया जाना चाहिए।  उन्होंने गांवों के लोगों से भी अपील की कि वे विकास कार्य अपनी देखरेख में कराएं और यदि कोई कमी सामने आती है तो मामला उनके ध्यान में लाया जाए।

आज के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गांव तोगावाल में वॉलीबॉल ग्राउंड के लिए 4.60 लाख रुपये, पीने के पानी के लिए 2 लाख रुपये, गांव दयालगढ़ में धर्मशाला के निर्माण के लिए 6.95 लाख रुपये, पीने के पानी के लिए 1.60 लाख रुपये, साहोके में वॉलीबॉल ग्राउंड के लिए 4.60 लाख रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चारदीवारी और मरम्मत के लिए 7.50 लाख रुपये, गांव मंडेर खुर्द में धर्मशाला के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और नालियों के लिए 4.50 लाख रुपये आवंटित किए।  

गांव बुग्गर में धर्मशाला के निर्माण के लिए 7 लाख और पीने के पानी के लिए 0.81 लाख, गांव रत्तोके में गलियों और नालियों के लिए 9 लाख, स्कूल में बाथरूम के लिए 1.50 लाख, धर्मशाला के लिए 6.95 लाख, गांव तकीपुर में श्मशान घाट की चारदीवारी के लिए 5 लाख, सरकारी हाई स्कूल की चारदीवारी के लिए 3.50 लाख और मंडेर कलां में धर्मशाला के निर्माण के लिए 7 लाख और पीने के पानी के लिए 1.28 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई।

इस मौके पर एसडीएम नवरीत कौर सेखों, बीडीपीओ गुरदर्शन सिंह, डीएसपी भरपूर सिंह, एसडीओ पंचायती राज प्रभजोत कौर, सुख साहोके, हरपाल सिंह, काला सिंह, जस्सी बडरुखां, विक्की कुनरां, बलविंदर सिंह सरपंच, गुरसेवक सिंह, नाजर सिंह, सुरजीत सरपंच तोगावाल, रणजीत सिंह, भगवंत सिंह दयालगढ़, देविंदर सिंह बुगर, बूटा सिंह, बिट्टू सिंह मंडेर खुर्द, कुलदीप सिंह रत्तोके, गुरदीप सिंह तकीपुर, जुगराज सिंह,  हंसा सिंह मंडेर कलां भी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sunam , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD