Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ट्राइडेंट स्टालियंस को बारिश से प्रभावित मैच में दो अंक

किंग्स के साथ साझा किए अंक, कप्तान नेहल वढेरा को युवाओं से आगामी मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Sports News, Trident Stallions, Agri Kings Knights, Sher-e-Punjab T20 Cup, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 22 Jul 2023

Last updated on: Jul 22, 2023, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस के स्टार पूरे जोश में है और टीम ने अंक तालिका में अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। एक समय पर टीम सबसे निचले पायदान पर थी, लेकिन 3 जीत के बाद टीम अब टॉप-4 की प्रबल दावेदार बन गई है। 

शनिवार को टीम का सामना एग्री किंग्स नाइट्स के साथ था और ये मैच बारिश के चलते खेला नहीं जा सका। बारिश से प्रभावित मैच में टॉस नहीं हो सका और शाम करीब 4.15 बजे मैच को रद्द कर दिया गया। 

ट्राइडेंट स्टालियंस और किंग्स नाइट्स को 2-2 अंक साझा करने पड़े। ट्राइडेंट के पास अब 7 मैच में 3 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ 14 अंक है। 

वे चौथे स्थान पर हैं। वहीं, किंग्स के पास 7 मैच में 4 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के बाद 18 अंक है। वे दूसरे स्थान पर काबिज हैं। टीम ट्राइडेंट की कप्तानी संभाल रहे नेहल वढेरा युवाओं के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। 

उन्होंने कहा कि मैंने कप्तानी में कुछ भी नया नहीं किया है। मान पाजी भी बहुत अच्छे कप्तान हैं, मैंने भी उन्हीं से सीखा है। 

पहले और अब में फर्क सिर्फ यही है कि हमने बॉलिंग में कम रन देने शुरू किए हैं। हमारी टीम में अधिकतर प्लेयर युवा हैं और पहले उन्हें ये आइडिया नहीं था कि हमें किस एरिया में बॉल करना है। 

अब वे सही दिशा में गेंदबाजी कर रहे हैं, मान पाजी होते तो भी हम जीतते ही। हर प्लेयर को एक फॉर्मेट में खुद को ढालने में समय लगता है। 

जीत में हर प्लेयर का योगदान है और हम इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे। कोचिंग स्टाफ हर प्लेयर के साथ काफी मेहनत कर रहा है।

 

Tags: Sports News , Trident Stallions , Agri Kings Knights , Sher-e-Punjab T20 Cup , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD