Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Ranil Wickremesinghe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2023

Last updated on: Jul 21, 2023, 00:00 IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज (21 जुलाई, 2023) नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने भारत में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीलंका भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति और सागर (क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है। 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि पिछले एक वर्ष में श्रीलंका को उसकी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत का बहु-आयामी समर्थन, श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत आवश्यकता के समय में हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार का समर्थन और सहायता करना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी साझेदारी दोनों देशों और वृहत हिंद महासागर क्षेत्र के आम लोगों के लिए स्थायी और लाभदायक है। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और श्रीलंका कई क्षेत्रों में प्रमुख परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी ने श्रीलंका के लोगों के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के नेतृत्व में श्रीलंका के साथ अपनी विकासात्मक साझेदारी को जारी रखने और इसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Ranil Wickremesinghe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD