Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगले चार-पांच वर्षों में स्टार्टअप 10 गुना बढ़ जाएंगे : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव श्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े

Rajeev Chandrasekhar, Union Minister of State for Skill Development & Entrepreneurship and Electronics & IT, BJP, Bharatiya Janata Party, JITO Incubation Innovation Foundation, JIIF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Jul 2023

Last updated on: Jul 16, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने यूनिकॉर्न और स्टार्टअप के निर्माण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला कि कैसे यूनिकार्न और स्टार्टअप ने एआई, वेब 3 और डीप टेक जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। 

मंत्री महोदय ने हैदराबाद में जेआईटीओ इनक्यूबेशन इनोवेशन फाउंडेशन (जेआईआईएफ) के छठे स्थापना दिवस और निवेशक / स्टार्टअप कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के नेताओं और महत्वाकांक्षी युवा उद्यमियों के साथ बातचीत की। श्री राजीव चन्द्रशेखर ने 2014 के बाद से भारत द्वारा शुरू की गई परिवर्तनकारी यात्रा का इस मौके पर उल्लेख किया। 

श्री चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी और आईटीईएस पर ध्यान केंद्रित करने से अगले चार-पांच वर्षों में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के लिए पर्याप्त वृद्धि देखी जाएगी। श्री चंद्रशेखर ने कहा, “वर्ष 2014 में, हमारे देश का तकनीकी परिदृश्य सूचना प्रौद्योगिकी और आईटीईएस तक ही सीमित था, तब से, हालांकि डीप टेक, एआई, डेटा इकोनॉमी, सेमीकंडक्टर डिज़ाइन, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग जैसे विभिन्न डोमेन में अवसर उभरे हैं। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के कारण, समग्र तकनीकी क्षेत्र का जो कभी केवल एक-तिहाई हिस्सा था, अब विस्तारित हो गया है। इससे यूनिकॉर्न और स्टार्टअप के लिए अपार संभावनाएं सामने आ रही हैं। मुझे यकीन है कि 108 यूनिकॉर्न से हम अगले चार-पांच वर्षों में 10,000 तक पहुंच जाएंगे। आज हमारे पास भारत में एक लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और यह 10 गुना बढ़ जायेंगे।”

राजीव चन्द्रशेखर ने कौशल विकास को बढ़ाने के लिए उद्योग और सरकार के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कौशल की कमी वाली आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से के सामने आने वाली ऐतिहासिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कौशल भारत पहल के परिवर्तनकारी प्रभाव का इस मौके पर जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि बड़ी और छोटी दोनों कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, सरकार अब शिक्षा जगत, समुदायों और निगमों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक व्यापक ढांचा तैयार करते हुए, आवश्यक कौशल की पहचान करने के लिए मिलकर काम करती है।श्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, “ साल 2014 में चार में से तीन भारतीय कुशल नहीं थे। 

पेशेवर हर वर्ष अकुशल कार्यबल में शामिल होते थे और यही विरासत थी। यही कारण था कि कई वर्षों तक हमारे पास कई स्मार्ट लोग थे लेकिन वे विदेश चले गए। शिक्षा और कौशल समाज के कुलीन वर्ग के लिए ही उपलब्ध थे और शेष को अकेले ही जीवन जीने और अपने दम पर जीवित रहने के लिए छोड़ दिया गया था। 

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कौशल भारत ने इसे उलट दिया। हम बड़ी और छोटी कंपनियों के साथ साझेदारी में उद्योग के साथ काम करना जारी रखते हैं और वे हमें बताते हैं कि ये कौशल क्या हैं। सरकार एक नेटवर्क अकादमी के माध्यम से एक विकसित ढांचा बनाने की दिशा में भागीदार है। सामुदायिक और कॉर्पोरेट भागीदारी स्टार्टअप के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व हैं।”

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , Union Minister of State for Skill Development & Entrepreneurship and Electronics & IT , BJP , Bharatiya Janata Party , JITO Incubation Innovation Foundation , JIIF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD