Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी सीबीसी के समापन समारोह में भाग लिया

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में, देश आर्थिक महाशक्ति और दुनिया के लिए समावेशी विकास का एक मॉडल बन गया है-मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Central Bureau of Communication, CBC, Har Ghar Nal Se Jal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jul 2023

Last updated on: Jul 14, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल श्रीनगर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, उपराज्यपाल ने भारत की अभूतपूर्व विकास यात्रा को साझा किया और ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण‘ के नौ वर्षों पर प्रकाश डालने वाली 5 दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करने हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रयास की सराहना की।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में, देश एक आर्थिक महाशक्ति और दुनिया के लिए समावेशी विकास का एक मॉडल बन गया है।‘‘ उन्होंने कहा कि 9 साल सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसर पैदा करने के लिए समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास के लिए समर्पित हैं। देश बुनियादी ढांचे के सबसे तेज विकास, हाशिए पर मौजूद लोगों के सशक्तिकरण और एक आत्मनिर्भर और आकांक्षी समाज के उद्भव का गवाह बन रहा है। 

“माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में, भारत वैश्विक विकास के प्रमुख चालक के रूप में उभरा है और उत्तर और दक्षिण दोनों के देश हमें प्रशंसा और आशा के साथ देख रहे हैं। भारत ने न केवल अपना पुराना गौरव वापस पा लिया है, बल्कि यह दुनिया को नई आशा, नई आकांक्षा भी दे रहा है।‘‘उपराज्यपाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण और हर क्षेत्र में नई क्रांतियां देश के विकास और लोगों की समृद्धि के स्वर्णिम काल को दर्शाती हैं।

समारोह में उपराज्यपाल ने माननीय प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हो रहे तेजी से बदलाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “जम्मू कश्मीर विकास के मापदंडों पर गर्व से खड़ा है और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और वे राष्ट्र की प्रगति में पूरी तरह से भाग ले रहे हैं।” ‘‘युवाओं, महिलाओं और किसानों की ताकत और समाज की आकांक्षाएं जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। 

हमें मिलकर अमृत काल में विकसित जम्मू कश्मीर बनाना है।‘‘ “महिलाएं और युवा जम्मू-कश्मीर के मजबूत और गौरवशाली भविष्य के निर्माता हैं। हालिया सुधारों और पहलों ने उनके सशक्तिकरण और नई सामाजिक-आर्थिक क्रांति के लिए उद्यमिता के प्रचुर अवसरों के उद्देश्य से योजनाओं में नई गति ला दी है। युवाओं को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में क्रांतिकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के भविष्य को बदलने की क्षमता रखती है। 

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई प्रगति और केंद्र प्रायोजित और यूटी क्षेत्र की योजनाओं की संतृप्ति को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री के कड़े प्रयासों के कारण, हम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ‘हर घर नल से जल‘ के तहत हर घर में नल का पानी उपलब्ध कराने में सफलता हासिल कर सकेंगे। 

इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने सरकार की कई पहलों और कल्याणकारी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी दौरा किया। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पीआईबी चंडीगढ़ राजिंदर चैधरी, नागरिक प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय संचार ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Central Bureau of Communication , CBC , Har Ghar Nal Se Jal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD