Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात हुए और भी बेहतर: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने एस.एस.पी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गढ़शंकर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Jul 2023

Last updated on: Jul 11, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लगातार हुई बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर उपमंडल में बरसात के कारण काफी स्थानों पर जलभराव हो गया था और अब पानी का स्तर लगभग शून्य हो गया है। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीते दिन गढ़शंकर के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान जल भराव के कारण बंद हुई पावर स्टेशन की सेवाएं बहाल कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि अब गढ़शंकर उप मंडल में स्थिति बिल्कुल सामान्य है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बिस्त दोआबा नहर व बेईं का स्तर काफी नीचे चला गया है और गढ़शंकर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का स्तर नीचे जाना शुरु हो गया है। 

उन्होंने बताया कि इसी तरह ब्यास दरिया में पानी का स्तर नीचे जा चुका है और पौंग डैम सहित होशियारपुर के अन्य छोटे डैमों में भी स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि इन डैमों में पानी अभी सेफ्टी लाइन से नीचे है। उन्होंने कहा कि अगर किसी डैम से पानी छोडऩे की जरुरत भी पड़ी तो उस संबंध में जिला वासियों को पहले सूचित किया जाएगा। 

उन्होंने जिला वासियों को सावधानी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वे डैम, दरिया, नहर, खड्डों, चोअ व नीचले इलाकों से दूर रहे क्योंकि आने वाले दिनों में अगर हिमाचल प्रदेश में बारिश होती है तो हमारी खड्डों व चोअ में बरसाती पानी आ सकता है और डैम से भी पानी छोडऩा पड़ सकता है। कोमल मित्तल ने इस दौरान जिला वासियों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी डैम सुरक्षित हैं और लोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि संभावी बाढ़ संबंधी किसी भी तरह की कोई जानकारी लेने व देने के लिए जिला व तहसील स्तर पर खोले गए बाढ़ कंट्रोल रुम के नंबरों से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जो फ्लड प्रोटैक्शन वर्क व अन्य नुकसान हुए हैं, उस संबंधी बचाव कार्य चल रहे हैं। 

गढ़शंकर में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग व ग्रामीण विकास विभाग इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाधित हुई इमरजैंसी यूटिलिटी सर्विसेज बहाल कर दी गई है।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD