Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Hamirpur , Sunder Singh Thakur, Inder Dutt Lakhanpal, Ashish Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के प्रवास के तीसरे दिन आज सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुड़िहार-मसियाना सड़क को चौड़ा करने और सुधार कार्य की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे खाटवीं गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल, अणु में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटिड (एचपीपीसीएल) के सौर कार्यालय और 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित युद्ध स्मारक हमीरपुर की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इन सभी परियोजनाओं से लोगों को लाभ होगा। हमीरपुर में परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल के उद्घाटन से ट्रांसपोर्टरों को सुविधा मिलेगी, जिससे उनका परिचालन सुव्यवस्थित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सौर और हरित ऊर्जा के दोहन के लिए कृतसंकल्प है, जो पर्यावरणीय अनुकूल पहल के प्रति प्रदेश सरकार के सतत् समर्पण को दर्शाती है।

एक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए प्रत्येक निर्णय का उद्देश्य पूरे राज्य में व्यापक विकास को बढ़ावा देना और प्रदेश के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना है। वर्तमान प्रदेश सरकार लालफीताशाही में विश्वास नहीं करती। सरकार गवर्नेंस में दक्षता और समयबद्धता को बढ़ावा दे रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की हाल ही में जमानत खारिज होने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत काम नहीं किया है बल्कि वह राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के समर्थक हैं। राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के साथ अनूठा संबंध बनाया है और यही उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का कारण भी बना है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों के हित में पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि सेवानिवृत्त व्यक्तियों को एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए एक निश्चित आय प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आखिरी दिन तक जन कल्याण के प्रति समर्पणभाव से कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ऐसे निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे लोगों को लाभ मिले और राज्य की समग्र प्रगति और समृद्धि में योगदान भी सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Hamirpur , Sunder Singh Thakur , Inder Dutt Lakhanpal , Ashish Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD