Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया

अयोध्या के रास्ते गोरखपुर से लखनऊ और जोधपुर से अहमदाबाद (साबरमती) के लिए वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गईं

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Yogi Adityanath, Anandiben Patel, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 07 Jul 2023

Last updated on: Jul 07, 2023, 00:00 IST

भारतीय रेल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के दो नए और उन्नत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर के सांसद श्री रवि किशन शुक्ला, जन प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे।

आरामदायक और उन्नत रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच शुरू की गयी हैं। आज झंडी दिखाकर रवाना की गईं ये वंदे भारत ट्रेनें राज्यों की राजधानियों और अन्य शहरों के बीच रेल-परिवहन संपर्क में सुधार करेंगी, यात्रा-अवधि को कम करेंगी और यात्रा को आरामदायक बनाएंगी। ये वंदे भारत ट्रेनें हमारे देश के कोने-कोने तक ‘नया भारत-विकसित भारत’ का संदेश पहुंचा रही हैं।

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और बस्ती तथा अयोध्या में ठहराव के साथ उसी दिन लखनऊ पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से गोरखपुर और लखनऊ तथा आसपास के धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बीच रेल-परिवहन संपर्क बेहतर होगा, साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भी होगा। यह रेल-मार्ग धार्मिक शहरों के बीच रेल-परिवहन संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा करेगा।

जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)

राजस्थान की जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और पाली मारवाड़, रणकपुर आबू रोड पर ठहराव के साथ उसी दिन अहमदाबाद (साबरमती) स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन आसान और तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी और इन क्षेत्रों के सांस्कृतिक, पर्यटन और तीर्थ स्थलों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस एक सुखद और बेहतर रेल यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का भी शिलान्यास किया। लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा, जो विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न बेहतर सुविधाएं प्रदान करती हैं, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय आरामदायक यात्रा अनुभव और कवच तकनीक समेत उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ प्रदान करेंगी।

प्रत्येक ट्रेन में 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति के लिए पूर्णतया निलंबित (सस्पेंडेड) संकर्षण मोटर वाली बोगियां प्रदान की गई हैं। उन्नत अत्याधुनिक निलंबन प्रणाली, यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करती है।ट्रेन को भारतीय रेलवे के हरित फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें पावर कारों में वितरण और उन्नत पुनः-उत्पादन ब्रेक प्रणाली के साथ बिजली की लगभग 30% बचत होती है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Yogi Adityanath , Anandiben Patel , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD