Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब को खेलों में नंबर एक राज्य बनाने के लिए रोडमैप तैयार : गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री ने नयी खेल नीति के मसौदे को दिया अंतिम रूप, खेल सभ्याचार को बढ़ावा और खिलाड़ियों के सम्मान और नौकरियों पर केंद्रित होगी नयी खेल नीति

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, P. Anandh Kumar, Harpreet Singh Sudan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुये खेल विभाग द्वारा बनाई जा रही नयी खेल नीति के मसौदे को करीब तैयार कर लिया गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा जारी की जायेगी। यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करके प्रस्तावित खेल नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने के बाद जारी प्रैस बयान के द्वारा दी। 

इससे पहले खेल मंत्री ने खेल नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए खेल माहिरों की बनाई कमेटी के साथ निरंतर मीटिंगें की गई थीं और खिलाड़ियों और खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की फीडबैक भी ली गई। 

मीत हेयर ने कहा कि खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए गांव/शहर स्तर से राज्य स्तर तक खेल नरसरियों से लेकर सैंटर आफ एक्सीलेंस बनाऐ जाने पर ज़ोर दिया गया है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के हिसाब के साथ सीधी नौकरियों का प्रबंध करना, खिलाड़ियों की डाइट, प्रशिक्षण और चोटों से उभारने के लिए विशेष सैंटर, कोचों का सम्मान और खेलों के परमोशन के लिए काम करने वाली शख्सियतों/संस्थाओं का सम्मान खेल नीति का अहम हिस्सा होगा। खेल मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए खिलाड़ियों की वित्तीय मदद से लेकर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का नकद राशि के साथ सम्मान पर भी ज़ोर दिया गया है।

इसके इलावा जो खेल मुकाबले इनाम राशि वाली सूची में नहीं शामिल थे, उनको शामिल करना और पैरा स्पोर्टस के साथ स्पैशल ओलम्पिक्स/ ब्लाइंड/ डैफ खेलों के पदक विजेताओं को भी नकद राशि देने की सिफ़ारिश की जा रही है। मीत हेयर ने बताया कि कोचों की भर्ती और खेल विभाग में विभिन्न पद भरने पर भी ज़ोर दिया जायेगा। 

मौजूदा खेल ढांचे को मज़बूत करने से नये खेल स्टेडियमों के निर्माण में खेल ग्राउंड को बनाने पर ही ध्यान केंद्रित किया जायेगा। मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव खेल सरवजीत सिंह, विशेष सचिव पी. आनन्द कुमार और डायरैक्टर हरप्रीत सिंह सूदन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , P. Anandh Kumar , Harpreet Singh Sudan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD