Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुशील कुमार रिंकू ने आर.पी.ओ को पासपोर्ट अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के निर्देश दिए

रिंकू ने पासपोर्ट संबंधी सेवाओं में नियुक्तियों में देरी का मुद्दा उठाया, तुरंत हल करने को कहा

Sushil Kumar Rinku, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आर.पी.ओ.) जालंधर को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के निर्देश दिए ताकि आवेदक इन सुविधाओं का निर्विघ्न रूप से लाभ उठा सकें। सांसद ने जालंधर पासपोर्ट कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की। 

उन्होंने आर.पी.ओ अनूप सिंह को पासपोर्ट अपॉइंटमेंट में देरी के मुद्दे को हल करने के लिए कहा गया था, जो आवेदकों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला निवासियों को पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। 

आर.पी.ओ. अनूप सिंह ने लोकसभा सदस्य को बताया कि पेंडेंसी कम करने और अपॉइंटमेंट कोटा बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। लोकसभा सदस्य ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि चूंकि दोआबा क्षेत्र एनआरआई का केंद्र है, इसलिए जालंधर पासपोर्ट कार्यालय की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। 

श्री रिंकू ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि पासपोर्ट कार्यालय लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करके अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। हालाँकि, पासपोर्ट सेवाओं के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए बेहतर तालमेल की आवश्यकता है।

श्री रिंकू ने आर.पी.ओ. को आवेदकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय में पारदर्शी, जवाबदेह, उत्तरदाय़ी और लोगों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कहा ताकि उन्हें अपना काम करवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने लोगों को मूल्यवान सेवाएं प्रभावी ढंग से प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह ने लोगों को सुचारू एंव निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यालय की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर की तरफ से होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, मोगा और पुलिस जिला बटाला के आवेदकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैँ और इन जिलों के लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाओं के संबंध में कोई भी समस्या की सूरत मेँ लोग सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान लोकसभा सदस्य ने पासपोर्ट कार्यालय का भी दौरा किया जहां उन्होंने कर्मचारियों और आवेदकों से बातचीत की और पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के बारे में उनकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।

 

Tags: Sushil Kumar Rinku , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD