Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

असम में बाढ़ से हाहाकार, लगभग 5 लाख लोग प्रभावित

Hadsa , Weather , Assam State Disaster Management Authority , ASDMA , Flood , State Disaster Response Force , SDRF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि राज्य में बाढ़ से कुल 4,95,799 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

एएसडीएमए ने कहा कि गुरुवार को बाढ़ प्रभावित तामुलपुर जिले में मौत की सूचना मिली थी। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नागांव, नलबाड़ी और सोनितपुर शामिल हैं।

बाढ़ से बजाली में सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद दरंग में प्रभावित हुए हैं। दोनों जिलों में, 58 राजस्व क्षेत्रों में लगभग 1,350 गांव हैं, जो बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा 14,035 लोगों के रहने के लिए कम से कम 162 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, लोगों को भोजन, दवा और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें असम के उन सभी इलाकों में हाई अलर्ट पर हैं, जहां बाढ़ का खतरा है। किसानों के अनुसार, बाढ़ के कारण फसलों को काफी नुकसान होगा। इसके अलावा, विभिन्न जिलों से पुलों, स्कूलों और घरों सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के कटाव और क्षति की सूचना मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। ब्रह्मपुत्र, मानस और पुथिमारी नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस बीच, बजाली, दरांग, जोरहाट, कामरूप (मेट्रो) और कोकराझार जिलों में अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है।

 

Tags: Hadsa , Weather , Assam State Disaster Management Authority , ASDMA , Flood , State Disaster Response Force , SDRF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD