Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक लाख रोजगार होंगे पैदा : राजीव चंद्रशेखर

Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

शुक्रवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तीन प्रमुख घोषणाओं से भारत में 80,000 से एक लाख तक नौकरियां पैदा होंगी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश से कई हजार नौकरियां पैदा करने में भी मदद मिलेगी। 

चंद्रशेखर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने अकेले पिछले दो वर्षों में 10-12 लाख नौकरियां पैदा कीं। भारत में मेमोरी चिप्स बनाने के लिए माइक्रोन जैसी नवीनतम घोषणाएं हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कम से कम 80,000 से 1 लाख तक नई नौकरियां होंगी। वाशिंगटन डीसी में माइक्रोन के भारतीय-अमेरिकी अध्यक्ष और सीईओ संजय मेहरोत्रा से मोदी की मुलाकात के एक दिन बाद गुरुवार को गुजरात में 2.75 अरब डॉलर की नई सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा स्थापित करने की घोषणा की।

परियोजना के दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें माइक्रोन का निवेश 825 मिलियन तक होगा, और अगले कई वर्षों में 5,000 नई प्रत्यक्ष माइक्रोन नौकरियां और 15,000 सामुदायिक नौकरियां पैदा होंगी। वहीं अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर कंपनी एप्लाइड मटेरियल्स ने भी चार वर्षों में 400 मिलियन डॉलर के निवेश के साथ भारत में एक सहयोगी इंजीनियरिंग केंद्र बनाने की योजना की घोषणा की।

सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए वेफर-फैब्रिकेशन उपकरण और संबंधित सेवाओं के अमेरिकी आपूर्तिकर्ता लैम रिसर्च ने भारत में 60,000 उच्च-तकनीकी इंजीनियरों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। चंद्रशेखर ने कहा, यह सिर्फ एक शुरूआत है क्योंकि अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। 

साथ ही कहा, भारत तेजी से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मूल्य और आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय भागीदार के रूप में विकसित हो रहा है। पिछले 18 महीनों में, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सेमीकंडक्टर विजन की घोषणा और भारत के सेमीकॉन पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश के बाद, बहुत प्रगति हुई है।

मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, एआई, क्वांटम और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग के क्षेत्र में की गई घोषणाएं स्पष्ट रूप से संकेत देती हैं कि भारत के 'टेकेड' में युवाओं के लिए अमेरिकी स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के साथ काम करने के बहुत सारे अवसर होंगे।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD