Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद बोले जीतन राम मांझी- आज से 'हम' हैं एनडीए के साथ

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Jitan Ram Manjhi, Patna, Bihar, Hindustani Awam Morcha, HAM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद यह ऐलान कर दिया कि आज से उनकी पार्टी 'हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा' एनडीए के साथ है।

बुधवार को 'हम' के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी ने अमित शाह के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात की। 

लभगभ 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान हाल ही में नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले जीतन राम मांझी के बेटे एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहें।

शाह के साथ हुई लंबी बैठक के बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा और 2025 का बिहार विधान सभा का चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगी। हालांकि, सीटों के फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी आज से एनडीए गठबंधन में एक घटक दल के तौर पर इसका हिस्सा होगी और जहां तक सीटों के फॉर्मूले का सवाल है वह आने वाले दिनों में तय किया जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन को चुनौती देने के लिए भाजपा इस बार राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन के फॉर्मूले पर चल रही है और इसी रणनीति के तहत मांझी की पार्टी को एनडीए में शामिल करवाया गया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Jitan Ram Manjhi , Patna , Bihar , Hindustani Awam Morcha , HAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD