Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Judiciary, Ravi Shanker Jha, Chief Justice, Punjab and Haryana High Court Chandigarh, Punjab & Haryana High Court, Chandigarh, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस माननीय जस्टिस रवि शंकर झा के नेतृत्व अधीन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

यह दिवस कानून और न्याय मंत्रालय और आयुष, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मनाया गया। इस समागम में माननीय जजों, एडवोकेट जनरलों, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों, हाई कोर्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग योग आसन और ध्यान करने के लिए भारी उत्साह दिखाया। 

इस मौके पर भागीदारों को योग के लाभों के बारे अवगत करवाया गया। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अनमोल तोहफ़ा है और यह शारीरिक विकास और मानसिक आराम के साथ-साथ क्षमता, लचकता और प्रतिरोधक शक्ति के विकास में सहायक होता है। 

लोगों की मानसिक और शारीरिक सेहत गंभीर तनाव में होने के कारण मौजूदा समय इसका ख़ास महत्व है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ़ कसरत नहीं बल्कि अपने आप को संसार और कुदरत के साथ जोड़ना है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है और इस साल यह दिवस पूरे भारत में योग को “हर घर आँगन“ तक पहुँचाने, हर व्यक्ति की रोज़मर्रा की रुटीन का हिस्सा बनाने, योग्य की महत्ता उजागर करने और “लोक सेहत“ के लिए शरीर और दिमाग़ को तंदुरुस्त रखने सम्बन्धी लाभ उजागर करने के उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है।

 

Tags: Judiciary , Ravi Shanker Jha , Chief Justice , Punjab and Haryana High Court Chandigarh , Punjab & Haryana High Court , Chandigarh , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD