Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्राइम वीडियो ने सोनी म्यूजिक के साथ अपनी आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का लव ट्रैक 'तुमसे मिलके' किया लॉन्च

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की आने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से सामने आया फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'तुमसे मिलके'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Nawazuddin Siddiqui, Actress Avneet Kaur, Tiku Weds Sheru, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Prime Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर टीकू वेड्स शेरू ने अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही लोगों का ध्यान भी खूब आकर्षिक किया है। अब प्राइम वीडियो और सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट ने दर्शकों के लिए इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा का एक दिल को छू लेने वाला ट्रैक जारी किया है। 

इसके बोल 'तुमसे मिलके' है। साईं कबीर द्वारा लिखे गए इस गाने को गौरव चटर्जी ने कबीर के साथ मिलकर कंपोज किया हैं और मोहित चौहान ने इसे आवाज दी हैं। 'तुमसे मिलके' प्यार के सुंदर रंगों और जुनून को दर्शाता है जिसके जरिए टीकू और शेरू, दोनों यात्रा करते हैं। 

कह सकते है ये गाना असल मायने में फिल्म के सार की एक झलक है। इस गाने में बहुमुखी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और खूबसूरत अवनीत कौर नजर आए हैं। 

वहीं इस लव सॉन्ग को मोहित चौहान ने अपनी शानदार आवाज के जादू से जीवंत कर दिया है, जिसके हर एक शब्द के साथ इमोशन्स को फील किया जा सकता है। इस गाने पर बात करते हुए सिंगर मोहित चौहान ने कहा, "इस गाने के लिए गौरव चटर्जी और साईं कबीर के साथ सहयोग करना एक बेहद खुशी की बात है। 

इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी को खूबसूरती से पेश किया गया है। 'तुमसे मिलके' एक ऐसा गाना है जो आपके दिल को छू जाएगा और आपको प्यार की भावना का अनुभव कराएगा। दर्शकों को हमारे द्वारा बनाए गए जादू का अनुभव कराने के लिए मैं रोमांचित हूं।

वहीं गौरव चटर्जी कहते हैं,"'तुमसे मिलके' में काम करने में बहुत मजा आया। साईं कबीर के दिल को छू लेने वाले बोल और मोहित चौहान की सुकून भरी आवाज ने गाने में बहुत गहराई जोड़ दी है। 

हालांकि इसकी शुरुआत में यह एक खूबसूरत लव सॉन्ग की तरह लगता है लेकिन इसमें उदासी और लालसा की भावना भी है, जो इसे एक परफेक्ट रोमांटिक गाना बनाता है। टीकू वेड्स शेरू के लिए कंपोज़ करने का अनुभव शानदार रहा।”

टीकू वेड्स शेरू एक दिलकश कहानी है, जिसमें दो अलग और उमंगों से भरे किरदार है जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। ये फिल्म उनके सफर को फॉलो करती है जब वो दुनियादारी में फंसे और चुनौतियों से जूझ रहें होते है। 

हालांकि क्या उनका रिश्ता उनके सामने आने वाली मुश्किलों के बावजूद टिका रह पाएगा? ये तो फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ ही पता चलेगा। साई कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बैंकरोल किया हैं। 

इस फिल्म का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Nawazuddin Siddiqui , Actress Avneet Kaur , Tiku Weds Sheru , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Prime Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD