Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केदारनाथ मंदिर गर्भगृह मामला: सोने की प्लेटों की जांच कराने की मांग

Khas Khabar, Scam, Kedarnath Temple Gold Scam, Kedarnath Temple, Gold Scam, Gold Plate Scam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 19 Jun 2023

Last updated on: Jun 19, 2023, 00:00 IST

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर लगी सोने की प्लेट्स पर पॉलिशिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से तीर्थ पुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया है। 

तीर्थ पुरोहितों ने गर्भ गृह की दीवारों पर लगाई गई सोने की प्लेट्स की जांच कराने की मांग की है। दरअसल, विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की प्लेटों पर सोने की पॉलिस की जा रही है। सोने की प्लेटों पर की जा रही पॉलिश को बीते दिनों शुरू हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 

हालांकि वायरल हो रहे वीडियो पर बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगी सोने की प्लेट्स को लेकर शुरू हुआ विवाद गर्माता जा रहा है। 

कुछ दिन पूर्व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने इस पर सवाल खड़े करते हुये कहा था कि यह सोना, पीतल में तब्दील हो गया है। इसकी जांच की जानी चाहिये। वहीं, अब मंदिर के भीतर के कुछ नये वीडियो जारी किये गये हैं। 

वीडियो में केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर लगी सोने की प्लेट्स पर पॉलिस दिखाई दे रही है। इस पॉलिस को मंदिर की दीवारों पर किया जा रहा है। अब केदारनाथ के लगभग सभी तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर लगे सोने की प्लेट्स के विरोध में आ गये हैं।

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा आज सुबह जब पुरोहित पूजा पाठ करने के लिये मंदिर के भीतर गये, तो वहां सोने की पॉलिस की जा रही थी। जब सोने की प्लेटें लगी हैं, तो सोने की पॉलिस करने की कोई जरूरत नहीं थी। 

उन्होंने कहा केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भगृह की दीवारों पर केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। यह कार्य चोरी से किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग और तीर्थ पुरोहितों को बताये बगैर ही यहां कार्य हो रहे हैं। इसकी अब जांच जरूरी हो गई है।

 

Tags: Khas Khabar , Scam , Kedarnath Temple Gold Scam , Kedarnath Temple , Gold Scam , Gold Plate Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD