Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा सांसद नहीं ले रहे पार्टी कार्यक्रमों में रुचि, जेपी नड्डा ने लगाई फटकार

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं के बल पर कुछ सालों में देश भर में बड़े-बड़े अभियान चलाने वाली भाजपा को अब एक अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस चुनाव के मद्देनजर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा 30 मई से 30 जून के बीच देशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। 

पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने स्वयं पिछले महीने पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर उन्हें सीधे जनता से मोदी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेकर पार्टी आलाकमान तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा के कई सांसद न तो पार्टी के अभियान को गंभीरता से ले रहे हैं और न ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देश को।

सांसदों के रवैये से नाराज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार शाम को एक बार फिर पार्टी सांसदों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यक्रम में दिलचस्पी नहीं लेने वाले सांसदों को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया पार्टी की नजरें ऐसे सांसदों पर बनी हुई है। 

इशारा बिल्कुल साफ था कि सक्रिय रहकर पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होइए, अपने कामकाज की रिपोर्ट दीजिए या फिर 2024 में बदलाव के लिए तैयार रहिए। सूत्रों के मुताबिक, सांसदों के साथ बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान में सांसदों की भागीदारी की समीक्षा के दौरान नड्डा के सामने यह तथ्य उभर कर सामने आया कि कई सांसद न तो पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं न ही उनके निर्देशानुसार अपने स्वयं द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी को दे रहे हैं।

सांसदों के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पास सभी सांसदों के कामकाज की जानकारी है, इसलिए वे अपने रवैये को बदलते हुए पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो। नड्डा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में चलने वाला अभियान 30 जून तक चलना है, इसलिए बचे हुए दिनों में सांसद पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो और अपने द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी पार्टी के साथ साझा करें।

आपको याद दिला दें कि, इसी वर्ष संसद के बजट सत्र के दौरान 28 मार्च को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने,सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ गैर राजनीतिक कार्यों एवं अभियानों के जरिए सक्रिय रहने या फिर बदलाव के लिए तैयार रहने (2024 के लोक सभा चुनाव में) की कड़ी हिदायत दे चुके हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD