Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हमने किसी के साथ कोई धक्का नहीं किया, न करना चाहते हैं - सरबजीत कौर माणुंके

कहा, मेरे और मेरे पति के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं, हम कई सालों से किराए के मकान में ही रहते हैं

Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2023

Last updated on: Jun 15, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) की वरिष्ठ नेता और जगरांव से विधायक सरबजीत कौर माणुंके ने विवादित कोठी से संबंधित अपने उपर लगे सभी आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 में विधायक बनने के बाद से हमने आज तक किसी के साथ कभी भी कोई धक्का नहीं किया और न ही ऐसा करना चाहते हैं। 

हमारी पार्टी का यह संस्कार नहीं है। वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक माणुंके ने कहा कि छह साल से ज्यादा समय से विधायक रहने के बावजूद मेरे और मेरे पति के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। 

हम पिछले कई सालों से किराए के मकान में ही रहते हैं। वह कोठी भी मैंने किराए पर ही ली थी। जिसका हमारे पास रेंट एग्रीमेंट भी है और हमने उसका हर महीने किराए भी दिए।

जब मुझे वह एनआरआई मकान मालिक की तरफ से कोठी खाली करने को कहा गया तो मैंने कहा कि मुझे नई कोठी खोजने और शिफ्ट करने में एक-डेढ़ महीने का वक्त लगेगा, लेकिन वह जल्दीबाजी करने लगें। विवाद हुआ तो मैंने उस कोठी को जल्दी खाली करना उचित समझा। 

अभी कुछ दिन पहले मैंने जगरांव के ही रॉयल कॉलोनी में नया मकान किराए पर ले लिया है, जहां हम शिफ्ट भी हो चुके हैं। मैंने उस कोठी की चाभी भी वापस कर दी है। अब मेरा किसी भी विवादित कोठी से कोई नाता नहीं है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं खासकर सुखपाल खैरा पर इस मामले की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि खैरा ने मुझे जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने सुखपाल खैरा पर सड़क कब्जा करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उनके रामगढ़ वाले घर के पास की सड़क कहां गायब हो गई? माणुंके ने खैरा पर नाजायज संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि 'भू राजस्व कानून-1972' के अनुसार पंजाब में पानी वाले क्षेत्र में कोई व्यक्ति 17 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं रख सकता। उस समय उनके घर में उनके पिताजी और दादाजी थे। इस हिसाब से उनके पास 34 एकड़ जमीन बनती है। 

फिर उनके पास 51 एकड़ जमीन कहां से आई? उन्होंने खैरा पर दोस्त के माध्यम से चंडीगढ़ की कोठी हड़पने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके खास दोस्त, जो उनके बिजनेस पार्टनर भी है, उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-5 में किराए पर मकान लिया फिर कुछ समय बाद खैरा उस कोठी के मालिक बन गए। 

उन्होंने उस कोठी की कीमत मात्र 16 लाख रुपए बताई है जबकि वह करोड़ों की प्रॉपर्टी है। उन्होंने उस कोठी के असली मालिक से रजिस्ट्री भी नहीं करवाई है। 

उनके उस दोस्त पर ड्रग तस्करी का भी पर्चा दर्ज है। इस मामले पर सुखपाल खैरा को जवाब देना चाहिए।

 

Tags: Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD