Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी

विधायक रवि ठाकुर ने विशेष रूप से किया आभार व्यक्त

Pratibha Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 10 Jun 2023

Last updated on: Jun 10, 2023, 00:00 IST

लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के 24 मई  के दौरे के दौरान  मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह ने लाहौल की लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अपनी घोषणाओ को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए सांसद  प्रतिभा सिंह ने लाहौल घाटी के विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए 22.50 लाख की धनराशि जारी की है ।

 खंड विकास अधिकारी केलांग बबनेश चड्ढा ने बताया कि सांसद ने लाहुल स्पिति के विकास खण्ड केलांग के अन्तर्गत विभिन्न ग्रांम पंचायतों में अलग अलग विकास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है। इन विकास कार्यों का क्रियान्वयन  जल्द सुनिश्चित बनाया जाएगा  ताकि लोगों को अधिक से अधिक इन योजनाओं का समय पर  लाभ पहुंच सके ।

 इन विकास कार्यों में सिंचाई योजना, महिला मण्डल भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शामिल है|  खंड विकास अधिकारी केलांग ने बताया कि  ग्राम पंचायत वारपा में सिंचाई सुविधा के लिए 3लाख की धन राशि, साइफन सिंचाई योजना खागंसर तिनन घाटी 3लाख, क्वारिंग सिंचाई योजना  के लिए तीन लाख, सामुदायिक भवन लामा गोम्पा ग्वाजंग 3लाख, सिंचाई योजना हॉलिंग जहालमा 3 लाख, सामुदायिक भवन उत्थँग गोम्पा 3लाख, महिला मंडल  भवन मूर्तिचा 2 लाख, महिला मंडल भवन यांगला 1.5लाख,महिला मंडल भवन लोअर केलांग 50 हजार, महिला मंडल भवन अप्पर केलांग के लिए 50 हजार की धनराशि जारी की गई है । 

जल्द ही इन कार्यों को आरंभ कर दिया जाएगा । विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह का विकास कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है ।

 

Tags: Pratibha Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD