Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने बांदीपोरा का दौरा किया

सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की समीक्षा की

Ashwini Kumar Choubey, BJP, Bharatiya Janata Party, Bandipora, Deputy Commissioner Bandipora, Dr Owais Ahmad, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Bandipora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदीपोरा , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

केंद्र सरकार के जनपहंच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने बांदीपोरा का दौरा किया और सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की समीक्षा की।अपने दौरे के दौरान अश्विनी कुमार चैबे ने वुलर संरक्षण कार्यों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने हेतु वुलर वैंटेज पार्क का भी दौरा किया।

उनके साथ प्रधान सचिव वन धीरज गुप्ता, पीसीसीएफ रोशन जग्गी, एपीसीसीएफ टी. रवि कुमार, वन नॉर्थ सर्कल के संरक्षक इरफान रसूल वानी, उपायुक्त बांदीपोरा डॉ. ओवैस अहमद, एसएसपी बांदीपोरा लक्ष्य शर्मा और वन विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी थे। वुलर वैंटेज में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त बांदीपोरा डॉ. ओवैस अहमद ने मंत्री को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

मंत्री ने इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, भेड़पालन, उद्योग, समाज कल्याण, एनआरएलएम और बैंक सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों के बीच कल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे।उन्होंने छात्रों के बीच किताबें और स्वास्थ्य विभाग के लाभार्थियों के बीच ।ठच्डश्र।ल् कार्ड भी वितरित किये।

वुलर वैंटेज में, अश्विनी कुमार चैबे ने वुलर मित्रों के साथ बातचीत की और वुलर मित्रों, अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों को पर्यावरण की रक्षा करने और प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने की शपथ दिलाई।

मंत्री ने जमीनी स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करने हेतु मिनी सचिवालय बांदीपोरा में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति और जिले की उपलब्धियों के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया।

इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकासात्मक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु प्रतिबद्ध है।उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में जिला प्रशासन और पंचायती राज संस्थाओं के घनिष्ठ समन्वय की सराहना की।

मंत्री ने इस अवसर पर ईको पर्यटन को बढ़ावा देने और शिक्षण संस्थानों में ईको क्लबों के गठन पर जोर दिया।मंत्री ने मिनी सचिवालय में पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।डीडीसी, बीडीसी, सरपंच, युवा सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से मुलाकात की और राशन वितरण, संचार और अन्य मुद्दों के बारे में अवगत करवाया।

बाद में मंत्री ने एनएचपीसी का दौरा किया और पद्मश्री फैज़ल अली डार के नेतृत्व में छात्रों और खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।एचएसएस कलूसा, एचएसएस मंत्रीगाम, आर्मी गुडविल स्कूल और आईडीपीएस बांदीपोरा के छात्रों द्वारा ‘‘पर्यावरण बचाओ-पृथ्वी बचाओ‘‘ संदेश के साथ एनएचपीसी सभागार में मोहक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ दौरा संपन्न हुआ।

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey , BJP , Bharatiya Janata Party , Bandipora , Deputy Commissioner Bandipora , Dr Owais Ahmad , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Bandipora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD