Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2023

Last updated on: Jun 08, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार के मुस्लिम प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो गांधी खानदान अपने आपको मुस्लिम समुदाय का संरक्षक बताता है उनसे यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि उनकी सरकार में भारत सरकार ने महज 12 हजार करोड़ रुपए का खर्च दिखाया था, जबकि पिछले नौ सालों के दौरान मोदी सरकार ने 31,450 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इनके स्कॉलरशिप के लिए भी कांग्रेस सरकार ने केवल 860 करोड़ रुपये का आवंटन किया था, जबकि मोदी सरकार ने 2,691 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। केंद्रीय मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह आकंड़े अपने आप में कांग्रेस की सच्चाई बताते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या सिखों का नरसंहार करना, सेंगोल का अपमान करना, अपनी ही संसद का बहिष्कार करना, राजस्थान में महिलाओं का अपहरण, भारत को तोड़ने वाले लोगों के साथ खड़े होना, भारत के बाहर जाकर अपने ही लोकतंत्र के खिलाफ खड़े होना मोहब्बत है? 

उन्होंने कहा कि यह कैसी मोहब्बत है जो देश से नहीं बल्कि अपनी पॉलिटिकल सियासत से है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व हमारे देश के लोकतंत्र पर चोट करने के लिए बाहरी ताकतों का इस्तेमाल कर रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार की गतिविधियों का बढ़ना आपने आप में इस बात का संकेत है कि कांग्रेस सत्ता की भूख में अपने ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर चोट करने को आमादा है, आखिर गांधी खानदान इतना असहाय क्यों हैं ?

बिहार में होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक पर कटाक्ष करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि वे लोग जो एक दूसरे में सहारा ढूंढ रहे हैं, जो खुद अपने पैरों पर खड़े होने में विफल है, वे लोग जहां एकत्रित होने वाले हैं वहीं पर 1750 करोड़ रुपये का एक पूरा का पूरा ढांचा (पुल) पानी में बह गया, उन लोगों के अरमान भी उसी प्रकार से 2024 (लोक सभा चुनाव) में बह जाएंगे।

महिला पहलवानों के मुद्दें पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही अपनी आलोचना पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस उन पर निशाना साधना बंद कर दे तो उस दिन सूरज दक्षिण से उगेगा। बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें सत्य से परहेज नहीं है, उन्हें सीबीआई जांच से परहेज नहीं होना चाहिए।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD