Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी

Punjab Admin, M.F Faruki, Punjab Police, Police, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Jun 2023

Last updated on: Jun 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश बर में बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। 

इस अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर में पिछले पांच महीनों में लाखों रुपए के फंड जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी ए.डी.जी.पी-कम- प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी ने देते हुए कहा कि मुस्लिम भाईचारे की जायज मांगों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड जारी किए गए हैं, जिनमें से लाहौरिया मोहल्ले में मदरसा गोसिया रिजविया, तहसील मुकेरियां में मस्जिद रहिमानिया, तहसील गढ़शंकर में मस्जिद, गांव माणक ढेरी में जामा मदनी मस्जिद, गांव भोरा में मदीना मस्जिद, फौजी कालोनी में मदीना मस्जिद, गांव कालड़ा में नुरुानी मस्जिद, गांव कल्याणपुर में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, गांव रायपुर में मदीना मस्जिद व गांव ढेहरीवाल में मदीना मस्जिद शामिल है। 

उन्होंने बताया कि होशियारपुर में दो कब्रिस्तान आरक्षित रखे गए हैं जबकि तीन कब्रिस्तान सीमाबंदी के बाद स्थानीय मुस्लिम भाईचारे के लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दसूहा में दो नई मस्जिदों के लिए 6-6 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

होशियारपुर के अस्टेट अफसर फिजा प्रवीन ने बताया कि उनके जिले में लगातार विकास कार्यों के लिए प्रशासक एम.एफ. फारुकी ए.डी.जी.पी की ओर से फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तानों को रिजर्व करने पर कार्य चल रहा है और इसके अलावा उन मस्जिदों, मदरसों को भी फंड जारी किए जा रहे हैं, जहां मरम्मत या अन्य विकास कार्य किए जाने हैं। 

उन्होंने बताया कि इस बार होशियारपुर सर्कल कार्यालय की ओर से 2.52 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया गया था और अब इसमें और सुधार करने के लिए समूह कर्मचारी सख्त मेहनत कर रहे हैं।

 

Tags: Punjab Admin , M.F Faruki , Punjab Police , Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD