Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पर्यावरण विभाग के स्वच्छता अभियान में 10 हजार लोग होंगे शामिल

प्राकृतिक सुन्दरता बनाए रखने के लिए अपशिष्ट प्रबन्धन महत्वपूर्ण

Himachal Pradesh, Himachal, Lalit Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jun 2023

Last updated on: Jun 04, 2023, 00:00 IST

पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा हीलिंग हिमालय द्वारा आज होटल लारिसा में भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, कचरा प्रबन्धन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन पर हितधारकों की चर्चा विषय पर अर्धदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य हिमालय की प्राकृतिक सुन्दरता को संरक्षित करना, जमीनी स्तर पर प्रभावी क्षेत्रीय प्रयास एवं संचालन के लिए रणनीतियों पर मंथन करना तथा अपशिष्ट प्रबन्धन व कचरा प्रबन्धन में संलग्न सभी हितधारकों के साथ भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विभिन्न चुनौतियों पर व्यावहारिक चर्चा द्वारा ज्ञान साझा करना था।

निदेशक पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ललित जैन ने कचरा प्रबन्धन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन पर विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बाई बैक पॉलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. प्रदीप सांगवान, हीलिंग हिमालय तथा डॉ. सुरेश अत्री, मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, पर्यावरण विभाग ने अपने भाषण में पंचायतों से आए प्रतिभागियों तथा पंचायतों में किए गए कचरा प्रबन्धन कार्यों की जानकारी साझा की। 

उन्होंने बताया कि 25 जून, 2023 से हिमाचल से 10 हजार लोगों को जोड़कर पर्यावरण विभाग तथा हीलिंग हिमालय प्रदेश में स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रहे हैं।इस अवसर पर यू.एन.ई.पी. गुडविल एम्बेसडर दिया मिर्जा ने अपने भाषण में भारत को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबन्धन पर और अधिक कार्य करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।  

इनके अतिरिक्त, भारत सरकार में संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा एवं श्याम लाल पुनिया ने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक प्रबन्धन पर अपनी प्रस्तुति दी। आर्ट आफ लिविंग संस्था से दीपक शर्मा ने देश में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।सभी प्रतिभागियों ने कचरे के पुनर्चक्रण, संग्रह, अपशिष्ट प्रबंधन, शून्य अपशिष्ट, स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत अपशिष्ट प्रबन्धन पर नीति निर्माण तथा स्वच्छता कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव (हिमकोस्ट) सतपाल धीमान ने स्कूलों, कॉलेजों में इको क्लबों के माध्यम से कचरा प्रबन्धन पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Lalit Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD