Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण

केलांग से मनाली के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ravi Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए कारगर कदम उठाने प्रदेश सरकार प्रयासरत है यहां के पर्यावरण  को कोई नुकसान ना हो लिहाजा चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन में बढ़ोतरी को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा  दो इलेक्ट्रिक बसें शुरुआती तौर पर केलांग डिपो में शामिल की गई है और जल्द ही और बसों को भी शामिल कर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में इजाफा किया जाएगा| हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के बस अड्डे में 14 लाख की धनराशि से निर्मित  इलेक्ट्रिकल बस चार्जिंग स्टेशन का विधिवत लोकार्पण करने के उपरांत जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने पथ परिवहन निगम के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण सर्दी के मौसम में भी बसों के परिचालन को बखूबी से सजगता व कर्तव्यनिष्ठ होकर निभाना, कर्मचारियों ने समूचे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं | 

विधायक रवि ठाकुर ने इस मौके पर यह भी कहा कि केलांग डिपो के कार्यशाला परिसर में छत का निर्माण व  स्टाफ क्वार्टर को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा |  विधायक जी ठाकुर ने इस अवसर पर यह भी कहा कि दारचा पंचायत के योचे गांव  से रिवालसर व पादुम से अंबाला के लिए जल्द ही बस सेवा आरंभ की जाएगी|

 इस दौरान उन्होंने केलांग से मनाली के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | उन्होंने कहा कि जल्द ही मनाली से बारालाचा के लिए भी इलेक्ट्रिक बस की सुविधा भी  लोगों व  पर्यटकों की सुविधा के लिए आरंभ की जाएगी |

 उपायुक्त  लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि उप मण्डल उदयपुर में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य प्रगति पर है |  उपायुक्त  ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में 2 घंटे में बस चार्ज होकर 180 किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं जिसका सफल ट्रायल गत दिन ही बारालाचादर्रा के लिए किया गया है |

 क्षेत्रीय प्रबंधक आंशित शर्मा ने विधायक रवि ठाकुर व उपायुक्त राहुल कुमार का खतक , टोपी  पहना कर स्वागत किया और इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञालजन ठाकुर, पूर्व बीडीसी चेयरमैन नोरबू छेरिंग केलांग डिपो के सीनियर ऑडिटर उमेश कुमार, चालक परिचालक व तकनीकी  स्टॉफ सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे| 

 

Tags: Ravi Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD