Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amit Talwar, Simardeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जंडियाला गुरु/अमृतसर , 31 May 2023

Last updated on: May 31, 2023, 00:00 IST

पंजाब भर में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है, यह विचार व्यक्त करते हुए पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि राज्य सरकार सत्ता संभालने के पहले दिन से ही शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने की तरफ विशेष ध्यान दे रही है।

कैबिनेट मंत्री ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का विशेष सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। स.हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता शिक्षा को बुलंदियों तक लेकर जाना है। 

उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के 250 से अधिक बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता और इस बात को समझते हुए राज्य सरकार स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए स्कूलों को रोशन करना बहुत जरूरी है। 

उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड, जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह, एसडीएम सिमरदीप सिंह के इलावा विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amit Talwar , Simardeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD