Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा, पर आलोचना विपक्ष का एकमात्र एजेंडा : राजीव चंद्रशेखर

Rajeev Chandrasekhar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी से आटोग्राफ मांगते हैं। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पीएम का स्वागत करते हुए एयरपोर्ट पर आदर भाव के साथ पीएम मोदी के पैर छूते हैं। 

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को बॉस कहते हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए आस्ट्रेलिया आते हैं। दुनिया भर में पीएम मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन विपक्षी दलों का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना मात्र ही रह गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के तीन देशों की विदेश यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इस दौरे के दौरान दुनिया के देशों की तरफ से जो सम्मान मिला है, वह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है, ये इतिहास की सामान्य घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ऐसे क्षण इतिहास में विरले ही देखने को मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के बाद बुधवार रात को स्वदेश लौट रहे हैं। तीन देशों की इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने जापान, पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया का दौरा किया और साथ ही तीन महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलनों में भी हिस्सा लिया। राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी दलों से देश का अपमान करने की बजाय देश की प्रगति में शामिल होने की चेष्टा करने की अपील भी की।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD