Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पीएम मोदी ने सिडनी में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार संबंध बढ़ाने की अपील की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Anthony Albanese
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए बुधवार को सिडनी में एक बिजनेस राउंडटेबल में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ को संबोधित किया और उन्हें भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए प्रोत्साहित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बाद एक कई ट्वीट में कहा, पीएम मोदी ने सिडनी में एक बिजनेस राउंडटेबल में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई सीईओ को संबोधित किया। सरकार द्वारा किए गए कई आर्थिक सुधारों पर प्रकाश डाला। 

सीईओ को उनके भारतीय समकक्षों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, उन्हें डिजिटल तथा अन्य इंफ्रास्ट्रक्च र, आईटी, फिनटेक, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, हरित हाईड्रोजन तथा अन्य नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, फार्मा, चिकित्सा उपकरणों के निर्माण सहित पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र, महत्वपूर्ण तथा अन्य खनिजों के खनन, कपड़ा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में भारत द्वारा पेश निवेश अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले दिन में मोदी ने आस्ट्रेलिया के नेता प्रतिपक्ष पीटर डटन से भी मुलाकात की। एक ट्वीट में बागची ने कहा, एक ऐसा संबंध जिसे हर तरह के राजनीतिक स्पेक्ट्रम का समर्थन प्राप्त है। पीएम मोदी ने सिडनी में विपक्ष के नेता पीटर डटन के साथ एक सफल बैठक की। पीएम मोदी ने हमारे संबंधों को दोनों दलों की ओर से मिल रहे समर्थन के लिए उनकी तारीफ की। द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जिसमें लोगों से लोगों का जुड़ाव और क्षेत्रीय विकास भी शामिल है।

तीन देशों की यात्रा के अपने अंतिम चरण के तहत मोदी सोमवार रात ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में सिडनी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सिडनी में कुदोए एरिना में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया जहां पूरे ऑस्ट्रेलिया से आए हजारों भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस महा आयोजन में ऐल्बनीजि ने पीएम मोदी को 'बॉस' बताया।

मोदी राजीव गांधी के बाद 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। पिछले दौरे में उन्होंने ओलंपिक पार्क में सिडनी सुपरडोम में 20,000 लोगों की जनसभा को संबोधित किया और कहा कि आने वाले वर्षों में अधिक भारतीय नेता ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Anthony Albanese

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD