Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संघ सरकार का सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम

स्मृति ईरानी ने केवी चनैनी में जनसभा, शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Udhampur, DDC Udhampur, District Development Commissioner Udhampur, Sachin Kumar Vaishay, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Udhampur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उधमपुर , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जनपहंच कार्यक्रम के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने आज जिला उधमपुर के केंद्रीय विद्यालय संगठन, चनैनी में जनपहंच कार्यक्रम का आयोजन किया। डीडीसी अध्यक्ष उधमपुर लाल चंद, उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, एडीडीसी घन शाम सिंह, सीईओ पीडीए शेर सिंह, एडीसी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, एसीआर रफीक अहमद जराल के अलावा डीडीसी, बीडीसी और अन्य जिला प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए।

षिविर के दौरान बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, अध्यक्ष एमसी चेनानी माणिक गुप्ता के अलावा सरपंचों, पंचों ने चेनानी में आईटीआई कॉलेज की स्वीकृति, इंडोर स्टेडियम की स्थापना, क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने, नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय बढ़ाना, हर वार्ड में आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना, पटनीटॉप से मानतलाई तक सड़क का निर्माण, भूमि मुआवजा, स्थानीय उत्पादों का विपणन, शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, ब्लॉक चेनानी के लिए विशेष पैकेज जैसी कई मांगों और मुद्दों को सामने रखा, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने ध्यान से सुना और मुद्दों को हल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

सभा को संबोधित करते हुए, स्मृति ईरानी ने जिले में कई सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं/फ्लैगशिप कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के लक्षित वर्गों तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से आगे आने और विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

स्मृति ईरानी ने बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ‘‘सेहत‘‘ शुरू की है, जो सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में सार्वजनिक और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रु. का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करना है। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार के तहत एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है जो किसानों और उनके परिवारों को आय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि वाले भूमिधारी किसान परिवारों को 6,000 प्रति वर्ष रुपये की दर से प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह आय सहायता 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। 

उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के लक्षित वर्गों तक पहुंचाने के लिए ईमानदार और समर्पित प्रयास करें। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया है, जो सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रही हैं और इसके परिणामस्वरूप सभी क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ी है और आम लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों जैसे कृषि, बागवानी, खेल, स्वास्थ्य, पशुपालन, भेड़पालन, समाज कल्याण, हस्तशिल्प, हथकरघा आदि ने अपने विभागीय जागरूकता स्टाल लगाए थे। केंद्रीय मंत्री ने डीडीसी अध्यक्ष के साथ भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी के प्रसार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और जमीनी स्तर पर इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। 

इससे पहले, स्मृति ईरानी ने पीआरआई के साथ भी बातचीत की और केवी के परिसर में पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक अभिन्न अंग है और सभी को प्रकृति की रक्षा हेंतु कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों के बीच खेलो इंडिया के तहत खेल किट, आयुष्मान भारत योजना के तहत सेहत कार्ड, व्हील चेयर, ममता किट आदि का वितरण भी किया।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Udhampur , DDC Udhampur , District Development Commissioner Udhampur , Sachin Kumar Vaishay , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD