Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आपका प्रशासन, आपके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, फेसबुक पर उपायुक्त ने दिए लोगों के सवालों के जवाब

जनसंपर्क के लिए फाजिल्का जिला प्रशासन की नई पहल

DC Fazilka, Senu Duggal, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 16 May 2023

Last updated on: May 16, 2023, 00:00 IST

फाजिल्का जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की जनता की समस्याओं को हल करने और लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से आज आपका प्रशासन आपके साथ कार्यक्रम शुरू किया. इसी के अनुरूप जिला उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल ने मंगलवार की शाम सात बजे अपने कार्यालय के फेसबुक पेज पर लोगों की शिकायतों का जवाब दिया.

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपने कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर लोगों से प्राप्त संदेशों से जनता की समस्याओं के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों से दो तरफा संवाद स्थापित करना है ताकि जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचे और प्रशासन लोगों की उम्मीदों  के अनुरूप काम करे और लोगों की समस्याओं का समाधान करे.उपायुक्त ने कहा कि हर हफ्ते वह खुद या कोई वरिष्ठ अधिकारी लोगों के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मंच पर सिर्फ जनता के मुद्दे ही उठाएं।

मंगलवार को उन्होंने सतवीर गोदारा (सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के संबंध में), वेद प्रकाश रिनवा (कृषि उपकरणों की सब्सिडी के संबंध में), अजय  खोसला (फाजिल्का की कॉलोनी के लोगों की समस्याओं के संबंध में) राजप्रीत सिंह सिद्धू (गांवों में बेसहारा  पशुओं की समस्या के बारे में), उमेस झटवाल और सतपाल धरांग वाला (गांव धरांग वाला में पीने के पानी की समस्या के बारे में), एनी एनी (गांव खुइयां सरवर की गलियों के बारे में) और जतिन कुमार (छात्रों के बस पास के संबंध में) के सवालों के जवाब दिए इन सभी सवालों के विस्तृत जवाब उपायुक्त कार्यालय फाजिल्का के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/DCFazilka पर या डीपीआरओ कार्यालय के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@dprofazilka पर देखे जा सकते हैं।

 

Tags: DC Fazilka , Senu Duggal , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD