Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

 

पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

स्थानीय निकाय मंत्री ने सूर्य एन्क्लेव वैलफेयर सोसाइटी जालंधर के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक और जायज माँगों और बनती कार्यवाही जल्द अमल में लाने का दिया आश्वासन

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग का जीवन आसान बनाने, अच्छा प्रशासन और बढिय़ा बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के निर्देशों के अनुसार आज सोमवार को पंजाब भवन चंडीगढ़ में सूर्य एन्क्लेव वैलफेयर सोसाइटी जालंधर के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान जालंधर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन प्रोफ़ैसर जगतार सिंह संघेड़ा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।  

कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग के दौरान जालंधर के सूर्य एन्क्लेव के प्रतिनिधियों द्वारा रोज़ाना के जीवन में बुनियादी सुविधाओं की कमी संबंधी मंत्री को अवगत करवाया। सूर्य एन्क्लेव वैलफेयर सोसायटी जालंधर के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि 2003 में नई कॉलोनी डिवैल्प करने के लिए 170 एकड़ ज़मीन का अधिग्रहण किया गया था, जिसकी बुकिंग ‘जालंधर सुधार ट्रस्ट’ द्वारा शुरू की गई थी। 

सोसायटी के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जालंधर सुधार ट्रस्ट द्वारा दावा किया गया था कि सूर्य एन्क्लेव के निवासियों को अति-आधुनिक कम्युनिटी सैंटर, ग्रीन पार्क, फायर स्टेशन, गैस पाईप की सप्लाई (एल.पी.जी.), मैरिज पैलेस के लिए जगह आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जोकि अब तक मुहैया नहीं हुई हैं।  

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने सूर्य एन्क्लेव वैलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों की समस्याएँ सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ माँगों को हल करने के लिए बनती कार्यवाही जल्द ही अमल में लाई जायेगी।इस मौके पर प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, विशेष सचिव वित्त, जालंधर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों के अलावा सूर्य एन्क्लेव वैलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD