Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप ने 24 साल पुराने कांग्रेस के गढ़ जालंधर को जीता

AAP Punjab, Election Special, Aam Aadmi Party, Jalandhar Lok Sabha Bypoll, Jalandhar Lok Sabha Bypoll 2023, Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election, Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election Result, Sushil Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 58,691 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की। कांग्रेस का जालंधर 24 साल से गढ़ था। कांग्रेस के बागी और आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को हराया है। चौधरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिस कारण ये सीट खाली थी।

साल 1999 के बाद पहली बार इस सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले पांच दशक में कांग्रेस सिर्फ चार बार इस सीट पर चुनाव हारी है।यह राज्य आप इकाई के लोकसभा में फिर से प्रवेश का प्रतीक है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान आप के पहले और इकलौते लोकसभा सांसद थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने पर संसद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी पार्टी पिछले उपचुनावों में उनके द्वारा खाली की गई सीट को बरकरार नहीं रख सकी थी।

आप को 3,02,097 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 2,43,450 वोट मिले। अकाली-बसपा गठबंधन 1,58,354 मतों के साथ तीसरे और भाजपा 1,34,706 मतों के साथ चौथे स्थान पर रही। जालंधर संसदीय आरक्षित सीट राज्य के दलित बहुल दोआबा क्षेत्र में आती है।आप उम्मीदवार रिंकू को दलित समुदाय में अच्छा समर्थन प्राप्त है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 42 फीसदी दलित आबादी है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने हार स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी और उसके उम्मीदवार सुशील रिंकू को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम विनम्रतापूर्वक लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं! मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और पूरे अट द रेट आईएनसीपंजाब नेतृत्व को हैशटैग जालंधरउपचुनाव के लिए उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत के लिए बधाई देता हूं।

सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार के अच्छे काम की वजह से अभूतपूर्व जीत बताते हुए कहा, हम काम की राजनीति करते हैं और अपने काम के लिए लोगों से वोट मांगते हैं और लोगों ने भगवंत मान पर मुहर लगा दी है। सरकार का काम कह रहा है कि 'हम आपके साथ हैं', यह एक बड़ा संदेश है।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह परिणाम पंजाब में आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। केजरीवाल और मान ने जालंधर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया, मतदाताओं से अपील की कि आप सरकार को बने हुए केवल एक साल हुआ है, और उन्हें 2024 में अगले लोकसभा चुनाव से पहले 11 महीने और दिए जाने चाहिए।

एक राजनीतिक पर्यवेक्षक का कहना है कि जालंधर उपचुनाव मुख्यमंत्री मान के लिए करो या मरो की लड़ाई थी। एक पर्यवेक्षक ने आईएएनएस से कहा, आप की जीत मान के प्रशासनिक और नेतृत्व गुणों पर मुहर लगाने के साथ-साथ एक चुनौती के रूप में राष्ट्रीय आख्यान का निर्माण करती है। 2022 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने जालंधर संसदीय सीट पर नौ में से पांच सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आप ने शेष सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

Tags: AAP Punjab , Election Special , Aam Aadmi Party , Jalandhar Lok Sabha Bypoll , Jalandhar Lok Sabha Bypoll 2023 , Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election , Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election Result , Sushil Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD